Saturday , 7 March 2026
Breaking News

पत्रकार सुरक्षा कानून सहित 13 सूत्री मांगों को लेकर मुख्य सचेतक को सौंपा ज्ञापन

इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किग जॉर्नलिस्ट सवाई माधोपुर इकाई ने राजस्थान सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर चुनाव के समय पत्रकारों के लिए की गई घोषणाओं को अमल में लाने और क्रियान्वित रूप से जमीनी स्तर पर लागू करने की मांग को लेकर रविवार को जिले के दौरे पर आए राज्य सरकार के विधानसभा में सरकारी मुख्य सचेतक महेश जोशी को कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया।

ifwj submitted memorandum to Chief Whip regarding 13-points demand including Journalist Security Act
आईएफडब्ल्यूजे के जिला अध्यक्ष राजेश शर्मा ने बताया कि प्रदेश में राज्य सरकार अपने कार्यकाल के दो वर्ष पूर्ण होने पर जन कल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए प्रत्येक जिलों में अपने मंत्रियों को भेज रही है। आईएफडब्ल्यूजे संगठन ने निर्णय किया कि प्रदेश भर में मंत्रियों, विधायकों एवं जिला कलेक्टरों को 13 सूत्रीय मांग पत्र स्मरण पत्र के साथ दिया जावे।
ज्ञापन में कहा गया है कि कांग्रेस सरकार द्वारा पत्रकारों के हित में किए गए वादों पर दो वर्ष बीत जाने पर अभी तक क्रियान्विति नहीं हुई है, और न आपसी संवाद का ही कोई वातावरण तैयार किया गया है। जिसके चलते पत्रकारों में सरकार के प्रति निराशा का भाव पैदा हो रहा है।
ज्ञापन के द्वारा आईएफडब्ल्यूजे जिला संगठन ने पत्रकारों की प्रमुख मांग पत्रकार सुरक्षा कानून व आवासीय भूखंड, रोड़वेज पास, टोल मुक्त यात्रा, पत्रकार पेंशन योजना, निःशुल्क चिकित्सा सहित 13 सुत्रीय मांगपत्र लागू करने की मांग की है। इस मौके पर खण्डार विधायक अशोक बैरवा, बामनवास विधायक इंदिरा मीना, भरतपुर सम्भागीय आयुक्त पी.सी. बेरवाल, जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन, पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी, सीईओ जिला परिषद सुरेश सहित आईएफडब्ल्यूजे कार्यकारिणी पदाधिकारी सदस्य मौजूद रहे। मुख्य सचेतक जोशी ने भरोसा दिलाया कि वे इस बारे में मुख्यमंत्री से बात कर संगठन की मांगों को प्राथमिकता से पूरा करवाने का प्रयास करेंगे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !