Thursday , 23 April 2026
Breaking News

पेड़ पर झूलता हुआ मिला विवाहिता का शव

बौंली उपखंड मुख्यालय की बजरंग विहार कॉलोनी स्थित एक मकान के बाहर पेड़ पर आज शनिवार की अलसुबह विवाहिता का शव संदिग्धावस्था में फंदे से झूलता मिला। सूचना पाकर थाना अधिकारी नरेश मीणा मय पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे एवं शव को फंदे से उतरवाकर राजकीय सामुदायिक चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया। जहां मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराने के बाद शव पीहर पक्ष के सुपुर्द किया गया।

The body of the married woman found hanging on the tree in bonli Sawai Madhopur
थानाधिकारी ने बताया कि इस प्रकरण में पीहर पक्ष दौसा थानांतर्गत खोहरा खुर्द निवासी मृतका सुमन मीणा के पिता फूलसिंह ने मृतका के ससुराल पक्ष लालसोट थाना अंतर्गत दौलतपुरा व हाल बौंली निवासी ससुर गोपाल मीणा, सास तेजा देवी, पति रामकेश, देवर मुकेश व ननद गीता के विरुद्ध दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर पुलिस उप अधीक्षक ग्रामीण द्वारा जांच शुरू की गई है। रिपोर्ट में आरोप लगाया गया कि ससुराल पक्ष द्वारा दहेज की मांग को लेकर आए दिन मृतका के साथ मारपीट की जाती थी। शनिवार को भी ससुराल पक्ष ने उसके साथ मारपीट कर फांसी लगा उसे मौत के घाट उतार दिया।
वहीं मृतका के ससुराल पक्ष द्वारा बताया गया कि अल सुबह 5 बजे के लगभग जब वे सो कर उठे तो मृतका पेड़ पर झूलती मिली। जिस पर उन्होंने पुलिस को सूचित किया।
गौरतलब है कि हाल बौंली निवासी गोपाल मीणा के तीन पुत्रों में से मंझले व छोटे पुत्र का विवाह करीब 10 माह पूर्व खोहरा खुर्द निवासी दोनों सगी बहनों से हुआ था। इसमें मंझले पुत्र रामकेश की पत्नी सुमन का शव पेड़ से झूलता मिला। मृतका के ससुर तीनों पुत्र सहित करीबन 10 वर्ष पूर्व गांव छोड़कर बौंली में आकर रहने लगे व ग्राम पंचायत सर्किल पर पतासी का ठेला लगा अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं।
मामले में पीहर पक्ष हत्या का आरोप लगा रहा है तो वहीं ससुराल पक्ष आत्महत्या बता रहा है। बहरहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। सारी स्थिति पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी।

About Vikalp Times Desk

Check Also

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

Tragic incident in district hospital Sawai Madhopur Pregnant Woman New Born Baby 14 April 26

जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !