Saturday , 5 September 2026
Breaking News

कलेक्टर ने चिकित्सा उपकरणों की बदहाल स्थिति पर जताई गहरी नाराजगी

जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने शनिवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सूरवाल, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मलारना डूंगर एवं पीएचसी भाड़ौती का औचक निरीक्षण कर चिकित्सा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सूरवाल में चिकित्सा उपकरणों की बदहाल स्थिति तथा दवाईयों का समुचित उपयोग नहीं होने, उपकरणों की सार संभाल नहीं होने पर गहरी नाराजगी जताते हुए उपस्थित कार्मिकों को कारण बताओ नोटिस देने के सीएमएचओ को निर्देश दिए। साथ ही सात दिवस में स्थिति का सुधार करने, सीएमएचओ को निरीक्षण करने तथा स्थिति नहीं सुधरने पर 17 सीसीए की चार्जसीट जारी करने के सीएमएचओ को निर्देश दिए।
कलेक्टर राजेन्द्र किशन दोपहर दो बजे प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सूरवाल पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले इंजेक्षन कक्ष का निरीक्षण किया। यहां स्टरलाइज मशीन खराब मिली। इसी प्रकार डिलीवरी रूम में रखा रेडियंट वार्मर खराब पड़ा हुआ था। सक्षन मशीन का उपयोग कई दिनों से नहीं किया गया था। अस्पताल के एक भी कार्मिक सक्षन मशीन का संचालन नहीं कर पाए। वार्ड में सफाई व्यवस्था दुरस्त नहीं थी। लेबर रूम में रखे ग्लव्ज एवं कई दवाईयों का लंबे समय से उपयोग नहीं हुआ था। अस्पताल में रखा पल्स ऑक्सीमीटर खराब पड़ा हुआ था। इसी प्रकार कई उपकरण एवं मचीनें आलमारी में बंद पड़ी मिली। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में सीसीटीवी केमरे लगे थे, लेकिन इनकी प्रोपर माॅनिटरिंग नहीं की जा रही थी। कई दवाईयां एवं उपकरण आलमारी में बंद रखे होने, इनका उपयोग नहीं होने को कलेक्टर ने गंभीरता से लिया। वार्ड में सेनिटाइज करने की मशीन भी खराब मिली। कलेक्टर ने कंप्यूटर रूम, औषधि वितरण केन्द्र, प्रयोगषाला का भी निरीक्षण किया। लेब में सीबीसी मशीन भी खराब मिली। इसी प्रकार अन्य कई उपकरणों के संबंध में चिकित्सालय का स्टाफ संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। कलेक्टर ने अस्पताल में डिलीवरी के संबंध में जानकारी चाही, यहां न्यून डिलीवरी हुई है, इसे बढ़ाया जाने के निर्देश दिए।

Collector expressed deep displeasure over the malfunctioning condition of medical devices
कलेक्टर ने मौके पर मौजूद सीएमएचओ डाॅ. तेजराम मीना को निर्देश दिए कि सात दिवस में दुबारा निरीक्षण करें तथा कार्मिकों को सात दिवस में व्यवस्थाएं सही करने, डिलीवरी सुविधा का स्थानीय स्तर पर लोगों को लाभ देने के निर्देश दिए। सात दिवस में व्यवस्थाएं नहीं सुधरने पर कार्मिकों को 17 सीसीए के नोटिस देने के निर्देश दिए।
इसके बाद कलेक्टर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मलारना डूंगर पहुंचे। यहां कोराना वैक्सीन के संबंध में बनाए जाने वाले माॅडल वैक्सीनेशन सेंटर के लिए व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। मलारना डूंगर में एक्सरे मशीन खराब बताई, इसे सुधरवाने के निर्देश दिए। इसी प्रकार सीबीसी मशीन उपलब्ध मिली, लेकिन रिएजेंट के अभाव में इसका लाभ मरीजों को नहीं मिल रहा था। कलेक्टर ने प्रभारी को रिएजेंट्स की व्यवस्था करवाकर सीबीसी जांच का लाभ मरीजों को तुरंत दिलवाने के लिए व्यवस्था करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने मलारना डूंगर सीएचसी में रेडियंट वार्मर, लेबर रूम, आउटडोर सहित अन्य कक्षों में पहुुंचकर उपकरणों एवं चिकित्सा सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने आईईसी मेटिरियल को उचित स्थान पर लगाकर लोगों को योजनाओं की जानकारी देने के निर्देश भी दिए।
इसके बाद कलेक्टर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भाडौती में पहुंचे। यहां की व्यवस्थाओं एवं उपकरणों के सही रूप से संचालित होते देखकर कलेक्टर ने प्रसन्नता व्यक्त की तथा अन्य स्थानों पर भी इसी प्रकार की व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए। भाडोती प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में प्रतिमाह लगभग पचास डिलीवरी हो रही है। इसी प्रकार रेडियंट वार्मर, सक्षन मशीन सहित अन्य उपकरण, स्टर्लाइज मशीन सभी सही प्रकार से संचालित मिली। कलेक्टर ने यहां के कार्मिकों की अच्छे कार्य के लिए पीठ थपथपाई। उन्होंने सीएमएचओ को चिकित्सा व्यवस्था सुधार के संबंध में समुचित प्रयास के निर्देश दिए।

 

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !