Thursday , 23 April 2026
Breaking News

नगर परिषद गंगापुर सिटी के सभापति का शपथ ग्रहण समारोह हुआ आयोजित

नगर परिषद्, गंगापुर सिटी के नवनिर्वाचित सभापति का शपथ ग्रहण समारोह आज शनिवार को आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सांसद टोंक सवाई माधोपुर सुखबीर सिंह जौनापुरिया ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। इस दौरान सांसद जौनापुरिया ने सभापति शिवरतन गुप्ता व अन्य सभी भाजपा के निर्वाचित पार्षदों को बधाई और शुभकामनाएं दी। सांसद जौनापुरिया ने समारोह के दौरान कहा कि गंगापुर सिटी को नवनिर्वाचित व नियुक्त सभापति जल्द ही स्वच्छ व सुंदर शहर के रूप में विकसित करेंगे, ऐसा मुझे पूर्ण विश्वाश हैं। पूर्व में भी भाजपा के कार्यकाल के दौरान गंगापुर सिटी में अभूतपूर्व विकास हुआ हैं। इस विकास की गति को सभापति ओर आगे बढ़ाएंगे।

oath ceremony of the chairman of the city council Gangapur City was organized

उन्होंने कहा कि पूर्व में राज्य की भाजपा सरकार तथा पूर्व व वर्तमान की केन्द्र सरकार के कार्यकाल में गंगापुर सिटी में विकास के अनेक कीर्तिमान स्थापित हुए हैं। उन्होंने सभी भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं व गंगापुर सिटी की जनता का आभार व्यक्त कर, अभिवादन किया। भाजपा पदाधिकारियों द्वारा भी सांसद जौनापुरिया का भव्य स्वागत किया गया।
इस अवसर पर सांसद जौनापुरिया के साथ गंगापुर सिटी के पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर के साथ ही भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

Tragic incident in district hospital Sawai Madhopur Pregnant Woman New Born Baby 14 April 26

जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !