Saturday , 7 March 2026
Breaking News

किसान विरोधी कानून खत्म नहीं होने तक जारी रहेगा आंदोलन : हेमसिंह

जिला कांग्रेस सेवादल द्वारा आज सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय पर केन्द्र सरकार के किसान विरोधी कानून के तहत धरना प्रदर्शन किया गया। सेवादल जिलाध्यक्ष कपिल बंसल एवं अध्यक्ष पार्षद असीम खान ने बताया कि केन्द्र सरकार द्वारा जो किसान विरूद्व कानून पास किये गये है, उसके विरोध में प्रदेश कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष हेमसिंह शेखावत एवं राजस्थान प्रभारी लालजी मिश्र द्वारा प्रदेश व्यापी किसान संघर्ष यात्रा निकाली जा रही है। यह यात्रा आज बुधवार को जिला मुख्यालय सवाई माधोपुर पर पहुंची है। इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में वरिष्ठ कांग्रेस पदाधिकारी, नगर परिषद् सभापति विमल महावर, उपसभापति अली मोहम्मद, कांग्रेसी पार्षद सहित जिला अध्यक्ष, ब्लाॅक अध्यक्ष एवं कांग्रेस के सभी अग्रिम प्रकोष्ठों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Kisan Sanghrsh Yatra reached in sawai madhopur

उपस्थित कांग्रेस वक्ताओं ने केन्द्र की मोदी सरकार द्वारा लागू किसान विरोधी कानून का जमकर विरोध किया। प्रदेश अध्यक्ष हेमसिंह शेखावत ने बताया कि केन्द्र सरकार द्वारा किसान हित को ना देखते हुए अपने उद्योगपति मित्रों के हित में कार्य कर रही है। किसान एवं आम जनता आज महंगाई और केन्द्र सरकार की नीतियों से त्रस्त है। किसान संघर्ष यात्रा पूरे राजस्थान के प्रत्येक जिला मुख्यालय एवं तहसील स्तर पर जाएगी और लोगों को इस किसान विरोधी काले कानून के बारे में बताया जाएगा। साथ ही पूरे राजस्थान के प्रत्येक जिले से प्रतीकात्मक मिट्टी एवं पावन नदियों से पानी लेकर 13 जनवरी को किसान संघर्ष यात्रा दिल्ली किसान आदोंलन में सम्मलित होगी। कार्यक्रम संचालन पूर्व पार्षद रफीक मोहम्मद ने किया। इस अवसर पर सेवादल जिलाध्यक्ष कपिल बंसल द्वारा प्रदेश अध्यक्ष एवं राजस्थान प्रभारी को त्रिनेत्र गणेश प्रतिमा स्मृति चिन्ह के रूप में भेंट की गई। इस मौके पर पीसीसी सदस्य गोविन्द गुप्ता एडवोकेट, बाबू मीना शेषा, जिलाध्यक्ष शिवचरण बैरवा, ब्लाॅक अध्यक्ष देहात बाबू मीना बनोठा, नगर अध्यक्ष अनिल जैन वर्धमान, प्रदीप टटवाल, रमेश पंसारी, लक्ष्मीशर्मा पत्रकार, पार्षद गिर्राज गूर्जर एडवोकेट चन्दू छाबड़ा, यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष बिलाल अहमद, सौभाग्य मल जैन, विजय तालचिड़िया, प्यारेलाल, पार्षद राजेश पहाड़िया, पार्षद तूफान सिंह, पार्षद अचंल शर्मा हेमेन्द्र शर्मा, पार्षद सजंय गौत्तम, पार्षद पुरषोत्तम जौलिया, पार्षद रवि नामा, पार्षद अबरार अंसारी, पार्षद असरारूद्दीन, सुरेन्द्र नाटाणी, नोमान राज, बीना लोदवाल, रेखा शर्मा, शकुंतला वर्मा, सेवादल ब्लाॅक अध्यक्ष हनुमान मीना खिरखिड़ी, हरिसिंह गुर्जर, राजेश राजौरा, तनसुख रेगर, गफूर, रईस करमोदा, गुरूवचन, लक्ष्मीकांत मीना, सहित सैंकड़ों कांग्रेसी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !