Thursday , 23 April 2026
Breaking News

कोरोना के साथ मौसमी बीमारियों के उपचार की प्रभावी व्यवस्था की जाए

जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने चिकित्सा विभाग के सीएमएचओ एवं जिला अस्पताल पीएमओ को निर्देश दिये हैं कि कोरोना जाॅंच संख्या बढ़ाई जाए ताकि संक्रमित व्यक्ति का समय रहते पता चले और समय पर उपचार मिल सके। इसी प्रकार मौसमी बीमारियों से बचाव एवं उपचार के लिए प्रभावी व्यवस्था की जाए।
सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित साप्ताहिक समीक्षा बैठक में जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने निर्देश दिये कि कोरोना सैम्पल लगातार लिए जाएं। कलेक्टर ने कोरोना के साथ ही अन्य मौसमी बीमारियों पर भी नजर रखने के निर्देश दिए। सभी राजकीय अस्पतालों में इनके उपचार की पर्याप्त दवा रखें। उन्होंने सीएम नि:शुल्क दवा एवं नि:शुल्क जांच योजनाओं की प्रगति की समीक्षा कर निर्देश दिए। बैठक में सभी उपखंड अधिकारियों को अपने अपने क्षेत्र की सीएचसी, पीएचसी का गहन निरीक्षण करने के निर्देश दिए। बैठक में सामान्य चिकित्सालय के पीएमएओ को मेडिकेयर रिलीफ सोसायटी के माध्यम से किए जा रहे कार्यों की सतत माॅनिटरिंग करने एवं गुणवत्ता के संबंध में निर्देश दिए।

Effective arrangements for the treatment of seasonal diseases with corona
जिला कलेक्टर ने जेवीवीएनएल के अधीक्षण अभियंता को कृषि के बकाया कनेक्शन, ट्रांसफार्मर की स्थिति, घरेलू कनेक्षन की पैंडेन्सी तथा 33 केवी जीएसएस के संबंध में प्रगति समीक्षा की। जिला कलेक्टर ने पीएचईडी के अधीक्षण अभियन्ता को निर्देश दिये कि नये हैण्डपम्प लगाने तथा खराब हैण्डपम्पों की मरम्मत कार्य का साप्ताहिक कार्यक्रम बनायें तथा लक्ष्यों को समय पर प्राप्त करें। उन्होंने खराब आरओ प्लांट की समय पर मरम्मत करवाने के निर्देश दिये। पेयजल आपूर्ति के लिए समान वितरण, अवैध कनेक्षन के खिलाफ कार्रवाई तथा समुचित व्यवस्थाओं के निर्देश दिए।
एडीएम ने सीएम हैल्पलाइन एवं संपर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों का समय पर निस्तारण करने के निर्देश दिये। उन्होंने बताया कि निस्तारित प्रकरण में शिकायतकर्ता से फीडबैक जरूर लें। कागज में काम हो गया और मौके पर नहीं मिला तो सम्बंधित अधिकारी के साथ ही माॅनिटरिंग अधिकारी के विरूद्ध भी कार्रवाई होगी। बैठक में सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता से सड़कों की मरम्मत के कार्य, विकास पथ, पेचवर्क एवं अन्य प्रगतिरत कार्यों की समीक्षा करते हुए कार्यों को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए।
जिले खाद्य पदार्थाे में मिलावटखोरी रोकने के लिए 4 जनवरी से 8 जनवरी तक शुद्ध के लिए युद्ध अभियान चलाया जाएगा। कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने खाद्य निरीक्षक, रसद विभाग के अधिकारी, बाट-माप अधिकारी सहित अन्य अधिकारियों की टीम को नियमित कार्रवाई करने के संबंध में निर्देश दिए।
बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर भवानी सिंह पंवार सभी उपखंड अधिकारी, सीएमएचओ डाॅ. तेजराम मीना, अधीक्षण अभियंता जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी सीताराम मीना, अधीक्षण अभियंता सार्वजनिक निर्माण विभाग, बिजली निगम सहित अन्य विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

Tragic incident in district hospital Sawai Madhopur Pregnant Woman New Born Baby 14 April 26

जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !