Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

कोविड-19 टीकाकरण सेंटरों का किया निरीक्षण

चिकित्सा संस्थान हेल्थ वैलनेस सेंटर शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बजरिया सवाई माधोपुर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुंडेरा, जिला अस्पताल सवाई माधोपुर में कोविड-19 टीकाकरण सेंटरों का अतिरिक्त जिला कलेक्टर डॉ. सूरज सिंह नेगी, मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. तेजराम मीणा, जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कमलेश मीणा, जिला कार्यक्रम प्रबंधक सुधींद्र शर्मा, शहरी कार्यक्रम प्रबंधक विनोद शर्मा द्वारा निरीक्षण किया गया। आरसीएचओ डॉक्टर कमलेश मीणा ने बताया कि कोविड-19 टीकाकरण वैक्सीन सेंटर में डॉक्टर संदीप शर्मा चिकित्सा अधिकारी प्रभारी व अन्य समस्त स्टाफ को वैक्सीन लगाने की पूरी प्रक्रिया बताई गई एक जगह पर रजिस्ट्रेशन किया जाएगा, दूसरी जगह पर प्रतीक्षालय कमरा बनाया जाएगा, तीसरी जगह पर टीकाकरण कक्ष बनाया जाएगा। टीकाकरण कक्ष व इसमें दस्तावेजों की जांच के बाद टीकाकरण के लिए भेजा जाएगा। जिस व्यक्ति को वैक्सीन दी जाएगी उसे 30 मिनट के लिए निगरानी कक्ष में चिकित्सकों की देखरेख में रखा जाएगा।

Inspection of Covid 19 Vaccination centers

अतिरिक्त जिला कलेक्टर महोदय ने शहरी पीएचसी की साफ-सफाई व टीकाकरण सेंटर की व्यवस्थाओं को सराहा गया। वैक्सीनेशन के दौरान सभी को कोविड-19 वैक्सीनेशन की पूर्ण गाइडलाइन का पालन करते हुए टीकाकरण करना है। साथ ही यह भी बताया गया कि वैक्सीनेशन की तैयारियों को लेकर यदि फील्ड या संस्था पर किसी भी प्रकार की कोई समस्या रहती है तो उसके बारे में उच्चाधिकारियों को अवगत कराने हेतु निर्देशित किया गया।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. तेजराम मीणा ने बताया कि उक्त शहरी पीएचसी चिकित्सा विभाग के कायाकल्प कार्यक्रम में राज्य स्तर पर उत्कृष्ट सेवाओं में विजेता रह चुकी है, साथ ही चिकित्सा अधिकारी प्रभारी व अन्य स्टाफ का कार्य प्रबंधन काफी बेहतर है। इसके बारे में अतिरिक्त जिला कलेक्टर महोदय को अवगत कराया गया। निरीक्षण के दौरान चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉ. संदीप शर्मा, चिकित्सा अधिकारी डॉ. अश्विनी शर्मा, शहरी कार्यक्रम प्रबंधक विनोद शर्मा व अन्य समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !