Sunday , 8 March 2026
Breaking News

कम्यूनिटी एडवाईजरी मिटींग का हुआ आयोजन

ए.एन.एम. ट्रेनिंग सेंटर सवाई माधोपुर में आईटी एनजीओं के तत्वाधान में एचआईवी/एड्स एवं पी-एमपीएसई विषय पर कम्यूनिटी एडवायजरी बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में डाॅ.कैलाश चंद सोनी, अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सवाई माधोपुर, डाॅ. अमित गोयल जिला क्षय रोग अधिकारी, डाॅ. सत्यनारायण अग्रवाल सामान्य चिकित्सालय सवाई माधोपुर, आशीष गौतम जिला समन्वयक (पीसीपीएनडीटी), जितेन्द्र कुमार, कार्यक्रम अधिकारी टीसीयू आरएसएसीएस, भूपेश शर्मा पीपीएम समन्वयक टीबी, लोकेश शर्मा टीबी एचआईवी समन्वयक, परवेज खान डीपीसी, निशा भाटी परियोजना प्रबंधक, अभिषेक राजावत आउटरिच वर्कर, सक्षम नई जिन्दगी समिति, जयपुर, निशा चौहान एनजीओ प्रतिनिधी सहित स्थानिय वाॅलियटंर व सामुदायिक हितधारक उपस्थित रहे।

Community Advisory Meeting organized in sawai madhopur

बैठक में राज्य स्तर से आये हुए कार्यक्रम अधिकारी ने पावर प्रजेटेंशन के माध्यम से नेशनल एडस कन्ट्रोल ऑर्गेनाईजेशन व राजस्थान स्टेट एडस कन्ट्रोंल सोसायटी संबंधी पी-एमपीएसई के बारे में विस्तार मे बताया। डाॅ. अमित गोयल जिला क्षय रोग अधिकारी ने जिले की सूचनाएं साझा की साथ ही मैपिंग के दौरान यदि टीबी संबंधी रोगी पाये जाये तो उसकी समस्त सूचनाएं विभाग को तत्काल ही प्रदान करने के निर्देश प्रदान किये। डाॅ. कैलाश चंद सोनी अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सवाई माधोपुर ने उपस्थित सामुदायिक हितधारकों को गंभीरता से लेते हुए कार्य करने के निर्देश प्रदान किये। आशीष गौतम जिला समन्वयक पीसीपीएनडीटी ने बताया कि जिले में गिरते हुए लिंगानुपात के मध्यनजर कन्या भ्रूण जांच/हत्या या लिंग चयन करने वाले के बारे में सूचना देने हेतु सरकार द्वारा मुखबिर प्रोत्साहन योजना के तहत ढाई लाख ईनाम, 104/108 टोल फ्री नम्बर, व्हाटस अप नंबर 9799997795, ईमेल आई डी पीसीपीएनडीटी जयपुर पर देने के बारे में सहित अन्य जानकारी तथा डिकाॅय ऑपरेशन के बारे में बताया।
डाॅ. अमित गोयल जिला क्षय रोग अधिकारी ने कार्यक्रम में टीबी हारेगा देश जितेगा व टीबी मुक्त सवाई माधोपुर नामक संदेश वाला मास्क का वितरण किया गया।

 

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !