Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

रक्त शिविर का किया आयोजन

रक्त शिविर का किया आयोजन

नो मोर पेन ग्रुप के द्वारा आज मंगलवार को सेजल पठान के जन्मदिन के उपलक्ष्य में ब्लड बैंक सामान्य चिकित्सालय परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर प्रभारी शोएब अख्तर अंसारी ने बताया कि शिविर में 16 युवाओं ने रक्तदान किया। इस अवसर पर नो मोर पेन ग्रुप के मुकेश करमोदा, महेश सोनी, जीवन रेखा ब्लड सेवा समिति के केशव चौधरी, रक्तदान जागृति से अब्दुल शाहरुख खान आदि उपस्थित रहे। शिविर के समापन पर रक्तदान जागृति के राजकुमार दोसाया ने कहा कि सभी युवाओं को अपना जन्मदिन पर ब्लड कैंप लगाना चाहिए। शिविर में सेजल पठान के साथ शिविर सहयोगी पवन जागा, पिंटू सिंह, शोएब अख्तर अंसारी, हारून खान, फैजान खान, तनवीर मोहम्मद, सरफू खान, जक्की कुरेशी, फरदीन खान, शोएब खान, साहिल खान, नबील पठान, अफजल खान, आदिल अंसारी आदि लोगो ने सहयोग किया।

Blood Donation camp organized

कलेक्ट्रेट में सड़क पर फैल रहा गंदा पानी

जिला कलेक्ट्रेट परिसर में जीपीएफ विभाग के पास शौचालय का गंदा पानी सड़क पर बह रहा है जिससे चारों ओर गंदगी फैल रही है। कलेक्ट्रेट में विभिन्न कार्यालयों में जाने वाले कार्मिकों एवं अन्य लोगों को इसे गंदे पानी में होकर ही आना जाना पड़ रहा है। यहाँ यह भी उल्लेखनीय है कि जहाँ देश भर में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है और कोरोना काल में प्रशासन द्वारा स्वच्छता के प्रति जागरूकता के कई कार्यक्रम चलाये जा रहे हैं वहीं कलेक्ट्रेट परिसर में स्वच्छता का ध्यान नहीं रखा जा रहा है।

सार्वजनिक शौचालय तोड़ने का मामला, भाजपा कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन

जिला मुख्यालय के वार्ड नंबर 24 में विगत दिनों वार्ड वासियों के लिए बने अस्थायी शौचालय तोड़े जाने के बाद सियासी भूचाल मच गया हैं और सियासत पूरी तरह से गरमा गई है।
शौचालय तोड़ने के बाद भाजपा द्वारा कलेक्ट्रेट पर जिला अध्यक्ष भरत मथुरिया के नेतृत्व में जमकर विरोध प्रदर्शन किया गया। भाजपा पदाधिकारियों ने राजनीतिक द्वेषता के चलते शौचालय तोड़ने का आरोप लगाया। भाजपा का आरोप है कि विगत समय में केंद्र सरकार की योजना के मध्य नजर मुख्यालय पर विभिन्न वार्डों में अस्थाई शौचालय रखवाये गए थे। जिनमें से एक शौचालय की कीमत 40 हजार रुपये है। जिले में नगर परिषद में सत्ता परिवर्तन होने के बाद कोंग्रेस बोर्ड के पदाधिकारियों ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए वार्ड नंबर 24 में 9 में अस्थाई शौचालय ध्वस्त कर दिए। जिससे न सिर्फ राजस्व की हानि हुई बल्कि केंद्र सरकार की योजना के तहत खर्च किए गए पैसे का भी सदुपयोग नहीं हो पाया। ऐसे में भाजपा पदाधिकारियों ने जिम्मेदार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाने की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया और जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंप कर दोषियों पर जल्द कार्यवाही की मांग की। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता भरत मथुरिया, वीरेंद्र सिंह भाया, मुरली गौतम, आचार्य लोकेंद्र शर्मा, संतोष मथुरिया, कपिल जैन आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

मकर संक्रांति के अवसर पर होगा रक्तदान शिविर

श्रीनरसिंह गौशाला मई कलां में 14 जनवरी गुरुवार को मकर संक्रांति के अवसर पर विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन जीवन रेखा ब्लड डोनेशन समिति, नो मोर पेन ग्रुप और रक्तदाता जागृति मंच के सहयोग से आयोजित किया जाएगा। शिविर में 100 यूनिट रक्त एकत्रित करने का लक्ष्य रखा गया है।
शिविर आयोजन को लेकर मई कलां के युवाओं ने आसपास के गांवों में जनजागृति रैली निकाल कर लोगों को रक्तदान करने के प्रति जागरूक किया एवं युवाओं को शिविर में रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान जीवन रेखा ब्लड डोनेसन सेवा समिति से जुड़े रत्तीराम मीना, नो मोर पेन ग्रुप से जुड़े पिन्टू गंभीरा, रक्तदान जाग्रति से राजकुमार दोसाया ने बताया कि जरूरतमंदों को रक्त के लिए भटकना ना पड़े उसके लिए हमारी टीम हर गाँव में जागरूकता कार्यक्रम चलाकर गांवों के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन करते हैं। जिसका उद्देश्य हैं किसी जरूरतमंद की रक्त की कमी के कारण जान नही जाये। मई कलां में 14 जनवरी मकर संक्रांति के अवसर पहली बार रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है जिसके तहत आसपास के गांवों में जागरूकता रैली निकाली गई।
इस दौरान गिर्राज सरपंच, दयाल चौधरी, सीताराम ग्राम सेवक गिर्राज गोस्वामी, मिट्ठू जाट, विजय चौधरी(पूर्व सरपंच) केदार, गोपी, हेमू, नरेंद्र, हनुमान, केशव, पवन भवानी चौधरी आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।

 

About Vikalp Times Desk

Check Also

Accident during action on sand mining tractor in chauth ka barwara Sawai Madhopur Head Constable 6 oct 26

सवाई माधोपुर में अ_वैध बजरी ट्रैक्टर पर कार्रवाई के दौरान हादसा, पुलिसकर्मी पर चढ़ा ट्रैक्टर!

सवाई माधोपुर: जिले के चौथ का बरवाड़ा (Chauth Ka Barwara) क्षेत्र में मंगलवार सुबह तेज …

Mantown Police Sawai Madhopur News Vikalp Times 6 oct 26

अप_हरण फि_रौती केस में 21 साल की महिला गिरफ्तार, 2.20 लाख कैश और मोबाइल जब्त

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Sawai Madhopur) ने एरिया …

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !