Saturday , 5 September 2026
Breaking News

आईएफडब्ल्यूजे ने सांसद जसकौर मीना को सौंपा ज्ञापन

इण्डियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट जिला सवाई माधोपुर के अध्यक्ष राजेश शर्मा के नेतृत्व में संगठन की ओर से अधिस्वीकृत एवं गैर अधीस्वीकृत पत्रकारों को राष्ट्रीय राजमार्गों पर स्थापित टोल प्लाजा पर निःशुल्क प्रवेश एवं भारतीय रेल में अधिस्वीकृत पत्रकारों को दी जाने वाली रियायती यात्रा सुविधा जिसको कोरोना काल में रेल यातायात बन्द होने के साथ ही स्थगित कर दिया गया को पुनः बहाल करने की मांग को लेकर केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी एवं रेल मंत्री पीयूष गोयल के नाम सम्बोधित दो अलग-अलग ज्ञापन मंगलवार को दौसा सांसद जसकौर मीना को उनके निवास शबरी कृषि फार्म पर दिया।

IFWJ Sawai Madhopur submitted memorandum to MP Jaskaur Meena
संगठन के महासचिव इंजी. ज़ियाउल इस्लाम ने बताया कि राज्य सरकारों से अधिस्वीकृत पत्रकारों को स्टेट हाईवे पर जिस प्रकार टोल मुक्त यात्रा की सुविधा उपलब्ध है, उसी प्रकार राष्ट्रीय राजमार्गो पर भी अधिस्वीकृत एवं गैर अधिस्वीकृत पत्रकारों को यह सुविधा मुहैया कराने के लिये पूर्व में भी केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री को ज्ञापन दिये गये थे। उन्होंने यह सुविधा शीघ्र मुहैया करवाने का आश्वासन भी दिया था, लेकिन उसकी अभी तक भी क्रियान्विति नहीं होने के कारण आज पुनः सांसद जसकौर मीना के माध्यम से केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री को ज्ञापन देकर टोल मुक्त यात्रा सुविधा मुहैया कराने की मांग की गई।
इसी प्रकार दूसरे ज्ञापन में रेल मंत्री को अवगत कराया गया है कि अधिस्वीकृत पत्रकारों को रियायती रेल यात्रा सुविधा दी जा रही थी। जिसको बिना किसी सूचना के स्थगित कर दिया गया है। संगठन की ओर से सांसद के माध्यम से रेल मंत्री से इस सुविधा को पुनः तुरन्त चालू करने की मांग की गई है।
सांसद जसकौर मीना ने ज्ञापन की गंभीरता को देखते हुए आश्वासन दिया है कि वह शीघ्र ही केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री व रेल मंत्री से मिलकर पत्रकारों की इस समस्या का शीघ्र निवारण कराने का प्रयास करेंगी।
प्रतिनिधि मण्डल में राजेश शर्मा के अलावा ज़ियाउल इस्लाम, सुरेन्द्र शर्मा, गजानन्द शर्मा, राजेश गोयल आदि पत्रकार शामिल थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !