Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

दौसा में एसीबी का बड़ा धमाका, दो घूसखोर एसडीएम को 5-5 लाख रूपए की रिश्वत लेते किया ट्रैप

राजस्थान के दौसा जिले में आज बुधवार को एसीबी ने 2 एसडीएम को 5-5 लाख की रिश्वत लेते ट्रैप किया है। इनमें बांदीकुई एसडीएम पिंकी मीणा और दौसा एसडीएम पुष्कर मित्तल हैं। एसीबी ने पुष्कर मित्तल को दौसा स्थित सिविल लाइंस स्थित घर पर रिश्वत लेते पकड़ा है, जबकि बांदीकुई एसडीएम ऑफिस से पिंकी मीणा को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। बाद में एसीबी एसडीएम पिंकी मीणा को दौसा एसडीएम के आवास पर लेकर आई। यहां बंद कमरे में दोनों अधिकारियों को आमने-सामने बैठाकर एसीबी पूछताछ कर रही है। इस मामले में दलाल नीरज मीणा को भी गिरफ्तार कर लिया गया है, वहीं तत्कालीन एसपी मनीष अग्रवाल भी शक के घेरे में हैं।

bandikui sdm pinky meena and dausa sdm pushkar mittal trapped with 5 lakh rupess bribe in dausa

 

दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस हाइवे निर्माण में ठेकेदार से मांगी थी रिश्वत

एसीबी डीजी बीएल सोनी और एडीजी दिनेश एमएन ने बताया कि दोनों एसडीएम ने भारतमाला परियोजना (दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस हाइवे) के ठेकेदार से रिश्वत मांगी थी। इस मामले की जानकारी एसीबी को मिली थी। इसके बाद एसीबी ने दोनों अधिकारियों को ट्रैप का जाल बिछाया और बुधवार को दोनों को रंगे हाथ पकड़ लिया। एएसपी नरोत्तम वर्मा और सीआई नीरज भारद्वाज के नेतृत्व में इस कार्रवाई को अंजाम दिया।

एसीबी ने की पूछताछ और घर की ली तलाशी

एसीबी अधिकारियों ने बताया कि दोनों अधिकारियों के घर की तलाशी ली जा रही है। बंद कमरे में उनसे पूछताछ की जा रही है। इसके अलावा, इस मामले में जुड़े अन्य अधिकारियों का भी पता लगाया जा रहा है। दोनों अधिकारियों के पास उपलब्ध दस्तावेज के अलावा एसीबी ने दोनों के कार्यालय के रिकॉर्ड भी मंगाए हैं।

दौसा एडीएम ऑफिस में मचा हड़कंप, कर्मचारी हुए गायब

एसडीएम के रिश्वत लेने के मामले में पकड़े जाने के बाद कलेक्ट्रेट स्थित एसडीएम कार्यालय के कर्मचारी गायब हो गए। कार्यालय सूना पड़ा है। वहीं इक्के-दुक्के कर्मचारी फाइलों को समेटने में लगे हैं। बांदीकुई एसडीएम कार्यालय में भी ज्यादातर कर्मचारी निकल गए हैं। एक जिले में दो एसडीएम के रिश्वत लेते पकड़े जाने से प्रशासन में हड़कंप मच गया है। जिले के ज्यादातर सीनियर अधिकारी ने अपने मोबाइल बंद कर लिए हैं।

bandikui sdm pinky meena and dausa sdm pushkar mittal trapped with 5 lakh rupess bribe in dausa 1

दौसा एसडीएम एक हफ्ते पहले ही फिर से काम पर आए थे

नगर परिषद का चुनाव होने के बाद एसडीएम पुष्कर मित्तल कोरोना पॉजिटिव निकले थे। इसके बाद उन्हें होम क्वारंटाइन किया गया था। अभी कार्यालय ज्वाइन किए हुए एसडीएम को 1 सप्ताह भी नहीं हुआ था की इससे पहले एसडीएम के खिलाफ विभिन्न संगठनों एवं जनप्रतिनिधियों ने एक ज्ञापन भी दिया था। कलेक्टर को ज्ञापन देकर उस में शिकायत की थी कि एसडीएम ने रिश्वतखोरी का खुला खेल चालू कर रखा है।

बांदीकुई एसडीएम पिंकी मीणा ने पहली बार में किया था आरएएस क्लीयर

पिंकी मीणा चौमुं जिले के चिथवाड़ी गांव की रहने वाली हैं। जिन्होंने अपने स्कूली शिक्षा सरकारी स्कूल से ही पूरी की है। पिंकी के पिता किसान हैं। पिंकी पढ़ने में काफी होशियार रहीं हैं। उन्होंने पहली बार में ही आरएएस की परीक्षा क्लीयर कर ली थी, लेकिन 21 साल नहीं होने के कारण इंटरव्यू नहीं दे पाई थीं। इसके बाद 2016 में फिर से मेरिट के साथ परीक्षा क्लीयर की। जिसके बाद पहली पोस्टिंग टोंक मिली थी।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Mobile system mobile update money kota news 19 July 26 Vikalp Times

‘मोबाइल बंद न करें’… रातभर चलता रहा फ_र्जी System Update, सुबह खाते से उड़ गए ₹98 हजार

कोटा: Kota शहर में साइबर ठ_गों ने अब मोबाइल (Mobile) है_किंग के जरिए लोगों को …

Facebook suddenly goes down, millions of users worldwide affected vikalp times

Facebook अचानक हुआ डाउन, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं रविवार को अचानक प्रभावित हो …

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !