Monday , 8 June 2026
Breaking News

सवाई माधोपुर स्थापना दिवस पर होगें दो दिवीसय कार्यक्रम

सवाई माधोपुर स्थापना दिवस पर होगें दो दिवीसय कार्यक्रम

सवाई माधोपुर का स्थापना दिवस 19 एवं 20 जनवरी 2021 को आयोजित होगा। जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने बताया कि कार्यक्रमों का आयोजन कोरोना गाइड लाइन की पूर्णतः पालना के साथ किया जाएगा।
जिला कलेक्टर ने बताया कि स्थापना दिवस के अवसर पर रन फॉर सवाई माधोपुर का आयोजन 19 जनवरी को सुबह 8 बजे कार्यालय उप वन संरक्षक से सरस डेयरी तक किया जाएगा। कोरोना को देखते हुये इस आयोजन में अधिकतम 50 लोग रहेंगे। इसी दिन सुबह त्रिनेत्र गणेश मंदिर, रणथम्भौर किले में महाआरती का आयोजन सुबह 9 से 10 बजे तक होगा। 19 जनवरी को सुबह 10 बजे शिल्पग्राम परिसर में 2 दिवसीय फोटो प्रदर्शनी का शुभारम्भ होगा।
शहर के संस्थापक महाराजा सवाई माधोसिंह प्रथम की नगर परिषद परिसर स्थित प्रतिमा पर 19 जनवरी को सुबह 11 बजे स्थित पुष्पांजलि कार्यक्रम होगा। शिल्पग्राम में 20 जनवरी को सुबह 10 बजे साफा प्रतियोगिता एवं सुबह 11 बजे मांडना प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जाएगा।

Two day programs will be held on Sawai Madhopur Foundation Day

औषधि अनुज्ञापन पत्र निलम्बित

अनुज्ञापन प्राधिकारी एवं सहायक औषधि नियंत्रक अजय कुमार सबल ने निरीक्षण के दौरान पाई गई अनियमितताओं पर औषधि एवं प्रसाधन सामग्री नियम 1945 के नियम 66 (1) के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए मैसर्स विनायक मेडिकल स्टोर, सदर बाजार सवाई माधोपुर का औषधि अनुज्ञापन पत्र 18 जनवरी से 21 जनवरी 2021 तक 4 दिन के लिये निलम्बित किया है।

छात्रवृत्ति आवेदनों को वेरिफाई करने का अंतिम दिन 15 को

कक्षा 1 से 10 तक के अल्पसंख्यक पूर्व मैट्रिक छात्रवृत्ति आवेदन पत्रों की प्रथम स्तर एवं संस्था प्रधान स्तर पर वेरिफिकेशन की अंतिम तिथि 15 जनवरी है।
जिला षिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) ने जिले के सभी राजकीय एवं निजी विद्यालयों व मदरसों के संस्था प्रधानों को निर्देशित किया है कि एनएसपी पोर्टल पर प्राप्त आवेदन पत्रों की पूर्ण जांच करने के बाद निर्धारित तिथि तक वेरिफाई करना सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि वेरिफिकेशन के अभाव में कोई विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित रहता है तो उसकी समस्त जिम्मेदारी संस्था प्रधान की होगी।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Advisory issued for cow shelters to protect them from rising heat and heat wave in sawai madhopur Vikalp Times

बढ़ती गर्मी और लू से बचाने के लिए गौशालाओं हेतु एडवाइजरी जारी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में बढ़ती गर्मी (Extreme Heat) और लू (Heat Wave) के …

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !