Thursday , 23 April 2026
Breaking News

एलआर एक्ट के बकाया प्रकरणों का हो रहा है त्वरित निस्तारण

जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने गत 4 जनवरी को कलेक्ट्रेट में आयोजित बैठक में राजस्व अधिकारियों को राजस्थान भू-राजस्व अधिनियम की धारा 136 के बकाया प्रकरणों को शीघ्र निस्तारित करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद एक सप्ताह में ही 25 प्रतिशत लम्बित प्रकरणों का निस्तारण कर दिया गया है। जिला कलेक्टर ने इस पर सम्बंधित राजस्व अधिकारियों की प्रशंषा करते हुए शेष लम्बित प्रकरण भी जल्द निस्तारित करने के निर्देश दिये हैं ताकि काश्तकारों को राहत मिले।

Quick disposal of outstanding cases of LR Act in Sawai Madhopur
उल्लेखनीय है कि राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक के दौरान कलेक्टर ने पाया कि एलआर एक्ट की धारा 136 में जिले में 402 मामले लंबित हैं तथा इनमें से भी कई तो काफी वर्षों से पेंडिंग हैं। कलेक्टर ने इसे गंभीरता से लेते हुए राजस्व रेकार्ड में शुद्धिकरण से संबंधित प्रकरणों को तुरंत निस्तारित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। इसके बाद बकाया 402 प्रकरणों में से 100 प्रकरणों का निस्तारण कर दिया है। इसी प्रकार गैर खातेदार को खातेदारी देने के लम्बित 2463 प्रकरणों में से 208 का निस्तारण कर दिया गया है। कलेक्टर ने सम्बंधित अधिकारियों को शेष रहे वर्षों पुराने इस प्रकार के प्रकरणों का निस्तारण करने के निर्देश दिए है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

Tragic incident in district hospital Sawai Madhopur Pregnant Woman New Born Baby 14 April 26

जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !