खण्डार तहसील क्षेत्र के गोठड़ा ग्राम में बाड़े में बंधी भैंस के उपर 11 केवी का तार टूट कर गिर जाने से भैंस की मृत्यू हो गई। जानकारी के अनुसार श्याम जाट पुत्र जगन्नाथ जाट की भैंस बाड़े में बंधी हुई थी। बाड़े के ऊपर से 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन गुजर रही थी।

अचानक विद्युत पोल से 11 केवी की लाइन टूट कर भैंस के ऊपर जा गिरी। भैंस के मरने से पीड़ित गरीब परिवार को बड़ा आघात पहुंचा है। पीड़ित परिवार ने विद्युत मंडल को अवगत करवाते हुए खंडार थाने में एफआइआर दर्ज करवाई है। पीड़ित परिवार ने विद्युत मंडल एवं सरकार से मुआवजे के लिए गुहार लगाई है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया