Thursday , 23 April 2026
Breaking News

बालिका अधिकार चेतना सप्ताह का हुआ समापन

न्यायाधिपति संगीत लोढ़ा, प्रशासनिक न्यायाधीश, राजस्थान उच्च न्यायालय, जोधपुर एवं कार्यकारी अध्यक्ष, राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर की अध्यक्षता में राष्ट्रीय बालिका दिवस के उपलक्ष्य में 18 जनवरी से मनाये जा रहे बालिका अधिकार चेतना सप्ताह का राज्य स्तरीय समापन समारोह 24 जनवरी को वेबिनार के माध्यम से आयोजित किया गया।
वर्चुअल समापन समारोह में अपने स्वागत उद्बोधन में बृजेन्द्र जैन, सदस्य सचिव, रालसा ने सभी प्रतिभागियों को बालिका दिवस की बधाई देते हुए सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने बताया कि उक्त अभियान के दौरान तीन विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसके अन्तर्गत आल इंडिया रेडियो पर हौसले की उड़ान कार्यक्रम का प्रसारण प्रतिदिन सांय 5 से 5:30 बजे तक किया गया। इस कार्यक्रम के अन्तर्गत बालिकाओं से संबंधित कानूनों, जन कल्याणकारी योजनाओं तथा महिला अधिकारों के बारे में बताया गया। बालिका दिवस के अवसर पर दो विशेष कार्यक्रमों का आयोजन टी.वी के माध्यम से एवं वर्चुअल माध्यम से किया गया। टी.वी. कार्यक्रम में एक विशेष परिचर्चा का आयोजन 21वीं सदी में बालिकाओं के समक्ष अवसर एवं चुनौतियों विषय पर किया गया जिसमें महिला अधिकार के क्षेत्र में कार्यरत प्रबुद्ध महिलाओं के द्वारा अपने विचार व्यक्त किए गए।
समारोह में बालिकाओं के अधिकारों पर रचित विशेष गीत एवं लघु फिल्मों के माध्यम से बालिका अधिकारों की जानकारी दी गयी। ब्रजेन्द्र जैन सदस्य सचिव, रालसा ने बताया कि राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण व तालुका विधिक सेवा समितियों के पदाधिकारियों द्वारा बालिका दिवस को पूरे सप्ताह के रुप में मनाया गया जिसके तहत विभिन्न विधिक सेवा कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

Girl child rights consciousness week in Sawai madhopur
माननीय न्यायाधिपति संगीत लोढ़ा, प्रशासनिक न्यायाधीश राजस्थान उच्च न्यायालय एवं कार्यकारी अध्यक्ष राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण ने अपने उद्बोधन में बताया कि गार्गी, मैत्रेयी, प्रतिभा पाटिल, अहिल्या, मीरा बाई जैसी महान नारियों के समान कोई भी बालिका महानता को छू सकती है। माननीय न्यायाधिपति ने कहा कि बालिकाओं को भी उनका अनुसरण करते हुए अपनी प्रतिभा को विस्तार देना चाहिए। यह संदेश भी उन्होंने दिया कि किसी भी बदलाव की शुरूआत सर्वप्रथम अपने घर से ही होती है। माननीय न्यायाधिपति का संदेश है कि बदलाव अपरिहार्य है और समाज को बदलना ही होगा तथा बालिकाओं को भी बालकों के समान बराबरी का अधिकार देना होगा।
इस राज्य स्तरीय वेबीनार में संजय निराला, बाल अधिकार विशेषज्ञ, यूनीसेफ, सौरभ स्वामी, निदेशक माध्यमिक शिक्षा, राजस्थान सरकार, गायत्री राठौड़, सचिव सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग जयपुर ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त किये।
अर्चना मिश्रा निदेशक रालसा ने बालिका दिवस मनाये जाने के उद्देश्य के बारे में बताते हुए बालिकाओं के प्रति समाज को संवेदनशील होना चाहिए यह व्यक्त किया तथा बालिकाओं के सशक्तिकरण पर बल दिये जाने को रेखांकित किया। उन्होंने वेबीनार में भाग लेने वाले प्रतिभागियों व पदाधिकारियों का भी धन्यवाद ज्ञापित किया।

 

About Vikalp Times Desk

Check Also

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

Tragic incident in district hospital Sawai Madhopur Pregnant Woman New Born Baby 14 April 26

जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !