Thursday , 23 April 2026
Breaking News

विजेताओं को प्रमाण-पत्र किये प्रदान

“विजेताओं को प्रमाण-पत्र किये प्रदान”

शहीद कैप्टन रिपुदमन सिंह राजकीय महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना की चारों इकाईयों के तत्वावधान में राष्ट्रीय युवा सप्ताह के दौरान आयोजित ऑनलाईन प्रतियोगिताओं के विजेताओं को प्रमाण-पत्र प्रदान किये गये।
कार्यक्रम अधिकारी प्रेम सोनवाल ने बताया कि राष्ट्रीय युवा सप्ताह स्वामी विवेकानंद के जन्म दिवस 12 जनवरी से प्रारंभ हुआ था। राष्ट्रीय युवा सप्ताह में स्वामी विवेकानंद जी के विचारों पर आधारित भाषण, निबंध पोस्टर प्रतियोगिता एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के विजेताओं को गुरूवार को महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. बी.एस. मीना एवं जिला समन्वयक राष्ट्रीय सेवा योजना डाॅ. हरिचरण मीना ने स्वयंसेवकों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए। इस अवसर पर प्राचार्य ने बताया कि विवेकानंद के विचारों को आत्मसात करना चाहिए। ब्रह्माण्ड की सभी शक्तियां हमारी भीतर है जिनका उपयोग कर लक्ष्य की ओर निरंतर आगे बढ़ना चाहिए। प्रमाण-पत्र वितरण समारोह में कार्यक्रम अधिकारी मीठालाल मीना, मोहम्मद शाहिद जैदी व शकील अहमद भी उपस्थित रहे। भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आरती स्वर्णकार, द्वितीय स्थान योगेश कुमार वैष्णव, तृतीय स्थान आकाश वर्मा ने प्राप्त किया। पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पूजा मीना, द्वितीय स्थान जितेन्द्र कुमार बैरवा एवं तृतीय स्थान आरती स्वर्णकार एवं प्रतिभा गुप्ता ने प्राप्त किया। इसी प्रकार निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान जितेन्द्र कुमार बैरवा, द्वितीय स्थान मोहित सेहरा, तृतीय स्थान योगेश कुमार वैष्णव ने प्राप्त किया। इसी प्रकार प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान योगेश कुमार वैष्णव, द्वितीय स्थान राजन बडोदिया, तृतीय स्थान आकाश बैरवा ने प्राप्त किया।

 

Certificates provided to the winners in pg college Sawai madhopur

“एनसीसी केडेट्स ने की पीजी कॉलेज में की सफाई”

पीजी कॉलेज सवाई माधोपुर के एनसीसी के छात्रों ने श्रमदान करते हुए कॉलेज की साफ सफाई की है। हरिओम चौधरी ने बताया कि एनसीसी के छात्रों ने संकल्प लिया है कि हम हमारे कॉलेज को साफ सुपरा एवं स्वच्छ रखेंगे। जिससे कॉलेज में अध्ययन कर रहे हमारे सभी छात्र भाइयों को शुद्ध वातावरण मिले। शुद्ध वातावरण से हम सभी छात्रों की काया निरोगी रहे। स्वच्छ वातावरण में सभी छात्र भाई अच्छा शिक्षा अध्ययन करते रहे। इसी संकल्प के साथ में आज एनसीसी के छात्रों ने श्रमदान करते हुए कॉलेज की साफ सफाई की है।
श्रमदान कार्य में छात्र हरिओम चौधरी, बुद्धि जाट, रकम राज गुर्जर, महेश जाट, धीरज जाट, दीपक मीणा, मोनू जाट, जगदीश मीणा, आदि छात्र उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

Tragic incident in district hospital Sawai Madhopur Pregnant Woman New Born Baby 14 April 26

जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !