Saturday , 5 September 2026
Breaking News

एक शाम शहीदों के नाम

महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष रखेगें उपवास

दिल्ली के किसान आन्दोलन के समर्थन में शहीद दिवस 30 जनवरी को गुलाब बाग स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने प्रातः 10 बजे सामुहिक सर्वदलीय उपवास एवं विचार गोष्ठी का आयोजन होगा।
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सहसचिव रईस अहमद अंसारी, मजदूर यूनियन के अध्यक्ष दुर्गालाल बैरवा, प्रगतिशील महिला फेडरेशन की महासचिव शबनम, अध्यक्ष कंचन देवी, ऑल इण्डिया स्टूडेन्ट फेडरेशन के अध्यक्ष हरिओम सिंह, किसान सभा के अध्यक्ष कानजी मीना, सचिव कालूराम मीना आदि ने सभी आमजन से गोष्ठी में भाग लेने की अपील की है।

Will pay tribute to the martyrs by keeping two minutes of silence

दो मिनट का मौन रखकर देंगे शहीदों को श्रद्धांजलि

भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने जीवन का बलिदान देने वाले शहीदों की स्मृति में शहीद दिवस पर 30 जनवरी को स्वतंत्रता सैनानियों एवं शहीदों की स्मृति में दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए जाएंगे।
अतिरिक्त जिला कलेक्टर डाॅ. सूरज सिंह नेगी ने जिला स्तरीय अधिकारियों को अपने-अपने कार्यालयों में दो मिनट का मौन धारण कार्यक्रम आयोजित करवाने के निर्देश दिए है। कार्यक्रम के दौरान कोरोना महामारी के मद्देनजर सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क पहनना, सेनेटाइजर का उपयोग करने तथा राज्य सरकार द्वारा समय-समय पर जारी आदेशों/निर्देशों की पालना करने के निर्देश दिए है।

 

एक शाम शहीदों के नाम कल

गंगापुर सिटी में शहीद दिवस के अवसर पर शनिवार 30 जनवरी को प्रातः 11 बजे से स्वामी विवेकानंद युवा संगठन द्वारा एक शाम शहीदों के नाम कार्यक्रम बजरंग कॉलोनी, नाले की कोठी वार्ड नं.11 गंगापुर सिटी में आयोजित किया जाएगा। जिसमे शहीद सैनिकों के परिवार, रिटायर्ड सैनिक व निवर्तमान सैनिकों का सम्मान किया जाएगा।
संगठन के सदस्य जितेंद्र शर्मा ने बताया कि इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रिटायर्ड कर्नल कृपाल सिंह जादौन, विशिष्ठ अतिथि रिटायर्ड मेजर श्रीमन गुर्जर, नगर सभापति शिवरतन अग्रवाल, उपसभापति वीरू पुजारी, हरगोविंद कटारिया, मुकेश बैरवा, नमोनारायण गुर्जर सरपंच व मुख्य प्रवक्ता मदन मोहन आर्य व विशेष आमंत्रित अथितियो में प्रशासनिक अधिकारी रहेंगे। विकास सैनी ने बताया कि कार्यक्रम में देश भक्ति गीतो पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, काव्य पाठ व भजन गायन किया जाएगा।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !