Sunday , 7 June 2026
Breaking News

एक्टिंग सीखने मुम्बई जा रही बालिका को किया परिजनों के सुपुर्द

दिल्ली स्थित अपने घर से घरवालों बिना बताए एक्टिंग सीखने मुम्बई जा रही एक बालिका को सवाई माधोपुर चाईल्ड लाइन की टीम ने आरपीएफ की मदद से ट्रेन से दस्तयाब कर अपने संरक्षण में ले लिया। जानकारी के अनुसार दिल्ली निवासी एक 15 वर्षीय बालिका घरवालों को बिना बताए एक्टिंग सीखने के लिए डीलक्स एक्सप्रेस ट्रेन से दिल्ली से मुम्बई जा रही थी। ट्रेन में सफर के दौरान टीटी ने बालिका को घबराई हुई देखकर सवाई माधोपुर आरपीएफ को सूचना दी। आरपीएफ द्वारा सवाई माधोपुर चाईल्ड लाइन को सूचना दी गई। सूचना पर चाईल्ड लाइन की टीम रेलवे स्टेशन पहुंची जहाँ ट्रेन के सवाई माधोपुर पहुंचने पर चाईल्ड लाइन की टीम ने आरपीएफ की मदद से बालिका को दस्तयाब कर अपने संरक्षण में ले लिया और बालिका को चाईल्ड लाइन कार्यालय पर लाया गया।

Handed girl to the their family Sawai Madhopur Dehli learn acting mumbai

इस दौरान चाईल्ड लाइन टीम सदस्य लवली जैन व मीना कुमारी द्वारा बालिका से परामर्श किया गया तो बालिका ने बताया कि वो दिल्ली से मुम्बई एक्टिंग सीखने के लिए जा रही थी। बालिका ने बताया कि वो अपने घर से अपने गुल्लक से 2000 रुपये लेकर घरवालों को बिना बताए निकली है। बालिका के बताए अनुसार चाईल्ड लाइन टीम ने बालिका के परिजनों से संपर्क किया गया। चाईल्ड लाइन से मिली जानकारी के बाद बालिका के परिजन सवाई माधोपुर पहुंचे। जहाँ चाईल्ड लाईन टीम ने बालिका को बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया और समिति के आदेश पर चाईल्ड लाइन टीम ने बालिका को परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

 

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

JEE Advanced 2026 exam result declared Vikalp Times

कोटा ने फिर लहराया परचम, JEE Advanced में शुभम देशभर में प्रथम

पढ़ाई के साथ खेल भी, जानिए कैसे शुभम और कबीर बने देश के टॉपर कोटा: …

Mansi Sharma shines at the national level, now a college topper and architect Jaipur Vikalp Times

राष्ट्रीय स्तर पर चमकी मानसी शर्मा, अब बनीं कॉलेज टॉपर और आर्किटेक्ट

सवाई माधोपुर/जयपुर: जयपुर (Jaipur) की होनहार छात्रा मानसी शर्मा ने आयोजन स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर (Aayojan …

Relief to petrol-diesel exporters, Centre reduces export duty

पेट्रोल-डीजल निर्यातकों को राहत, केंद्र ने घटाई एक्सपोर्ट ड्यूटी

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने पेट्रोल (Petrol), डीजल (Diesel) और एविएशन टरबाइन फ्यूल (ATF) पर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !