Thursday , 23 April 2026
Breaking News

सतसिंह के शेष हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं होने पर कई गांवों की हुई सभा

मलारना डूंगर थाना की ग्राम पंचायत सांकड़ा के निवासी सतसिंह मीणा की श्यामोली बनास नदी के पेटे में 25 जनवरी को दिन दहाड़े दोपहर बाद तीन बजे के लगभग सामूहिक रूप षड़यंत्र के तहत की दर्जनों की संख्या में खनन माफियाओं द्वारा हत्या कर दी गई। जिससे क्षेत्र के लोगों में पुलिस प्रशासन एवं खनन माफियाओं के प्रति असन्तोष व आक्रोश व्याप्त हैं।
जिसे लेकर सांकड़ा गांव के ग्रामीणों ने गांव के पंच पटेलों के आदेशानुसार शनिवार को गांव की सभी पंच पटेलों एवं युवाओं की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सभी सर्वसम्मति से एसएचओ को ज्ञापन देने का निर्णय लिया और मलारना डूंगर थाने पहुकर एसएचओ को ज्ञापन दिया। जिसमें शेष आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की गई।
ग्रामीणों के एसएचओ की बात से संतुष्ट नहीं होने के कारण रविवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सांकड़ा के समीप स्थित महादेव के मंदिर परिसर में कई गांवों के पंच पटेलों की सभा का आयोजन किया गया।

Meeting of several villages in the absence of arrest of remaining satsingh killers
मिली जानकारी के अनुसार सभापति चौहान पुरा गांव के मुड़या पटेल गुर्जर एवं उपसभापति बजरंग लाल मीणा पटेल खेड़ला को चुनकर उनके नेतृत्व में सभा का आयोजन किया गया।
सभा के दौरान रामसहाय गुर्जर रिटायर्ड हवलदार चौहान पुरा, मूलचंद पटेल पनियाला रामकरण पूर्व सरपंच, केदार पटेल मकसूदन पुरा सरपंच पति मोर सिंह गुर्जर, गुलशेर खान, अल्लाह नूर खान, खाजूद्द्दीन खान रघुवंठी, शमशेर खान, रामलाल गुर्जर डांडा, खेड़ला एवं खेड़ला की झोपड़ी से रंगलाल पटेल, पृथ्वीराज पटेल, प्रभु लाल मीणा, रतिराम मीणा, पूर्व सरपंच रतन लाल मीणा एवं पूर्व सरपंच हरकेश मीणा सांकड़ा से सरपंच पति राम सिंह खटाना, पूर्व सरपंच श्याम लाल गुर्जर, लड्डू लाल गुर्जर, घनश्याम गुर्जर, छितरमल मल गुर्जर, बाबूलाल मीणा, भागचंद मीणा, घनश्याम मीणा, जगन लाल मीणा सहित अन्य कई गणमान्य पंच पटेल मौके पर एकत्रित हुए।
सभा के दौरान चौहान पुरा, मकसूदनपुरा, खेड़ला, डांडा, खेड़ला की झोपड़ी रघुवंठी सहित अन्य सभी गांवों के पंच पटेलों ने सर्वसम्मति से कहा कि अपराधी की ना तो कोई जात होती हैं ना ही कोई धर्म होता है। आरोपी को सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए और सजा दिलाने के लिए सांकड़ा गांव का हम सभी गांवों के पंच पटेल तन मन धन से साथ देंगे।
हत्यारों को सजा प्रशासन जल्द ही देगा अन्यथा धरना प्रदर्शन व आन्दोलन करके हर तरह से तैयार अपराधियों सजा दिलाकर रहेंगे चाहे उसके लिए कुछ भी करना पड़े। ऐसा अक्षम अपराध हमारे क्षेत्र में पहले कभी नहीं हुआ, अगर इसमें लापरवाही बरती गई तो अन्य नए-नए अपराधी पनपेंगें। यह अपराध प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन की लापरवाही को दर्शाता है।
इसी दौरान सतसिंह हत्याकांड के जांच अधिकारी एसी एसटी सी.ओ. शकिल खान सभा में पहुंचे और पंच पटेलों से वार्ता के दौरान बताया कि इस अनुसंधान में पूछताछ के दौरान नामजद आरोपीयों के अलवा और भी कई आरोपी सामने आ रहे हैं। कोविड की जांच करवाकर तीन आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
बैठक में उपस्थित सभी पंच पटेलों ने सर्वसम्मति से निर्णय लेकर मलारना डूंगर व मलारना स्टेशन पुलिस चौकी के कर्मचारियों व अधिकारियों पर कई प्रकार के आरोप लगाते हुए सभी स्टॉफ को लाइन के लिए एसटीएससी सीओ शकील खान को ज्ञापन दिया गया।
ग्रामीणों ने कहा कि अगर 3 दिन के अंदर अंदर शेष रह रहे सभी अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार नहीं किया तो क्षेत्र के लोग उग्र आंदोलन किया जाएगा इसका जिम्मेदार प्रशासन स्वयं होगा।
इस पर सीओ खान ने कहा कि एफआईआर में नामजद आरोपियों के अलावा और आरोपी हुई सामने आ रहे हैं अनुसंधान अभी जारी है। इसमें षड्यंत्र की हत्या करने की धारा भी जोड़ दी गई है। जल्द से जल्द सभी आरोपी पुलिस हिरासत में होंगे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

Tragic incident in district hospital Sawai Madhopur Pregnant Woman New Born Baby 14 April 26

जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !