Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

पीएम आवास सूची में रजिस्टर्ड हो चुके नाम लेकिन अभी तक जमीन के पट्टे नहीं

खंडार क्षेत्र के बरनावदा सरपंच एवं बंजारा बस्ती के लोगों ने अतिरिक्त जिला कलेक्टर को ज्ञापन देकर बस्ती के लोगों को अपनी आवासीय जमीन के पट्टे देने की मांग की है।
मिली जानकारी के अनुसार उपखंड मुख्यालय क्षेत्र की बरनावदा ग्राम पंचायत में बानीपुरा बालाजी के आबादी क्षेत्र में करीबन 30 वर्ष से 25 परिवार बंजारों के निवास कर रहे हैं। लेकिन इतने वर्षों के पश्चात भी बंजारा बस्ती के गरीब परिवारों के सदस्यों के नाम पट्टे जारी नहीं किए गए हैं।

People of Banjara Basti submitted memorandum to additional District Collector

कई बार स्थानीय प्रशासन से इन मासूमों ने गुहार भी लगाई है अपीले भी की है शिकायतें भी की है। लेकिन उसके पश्चात भी आज तक भी इन गरीब परिवारों के सदस्यों के पास जिस जगह निवास कर रहे हैं उस जगह का कोई पट्टा जारी नहीं किया गया है। बंजारा बस्ती के गरीब परिवारों का नाम पीएम आवास सूची में भी रजिस्टर्ड हो चुका है। लेकिन जमीन के पट्टे इन गरीब मासूमों के पास नहीं होने से सरकारी योजना के लाभ से भी पूरी तरह से वंचित है। बरनावदा ग्राम पंचायत सरपंच भरत सूर्यवंशी ने बताया कि पट्टे जारी करने का आदेश नहीं होने तक ग्राम पंचायत पीएम आवास योजना का लाभ देने में पूरी तरह से असमर्थ है। इसको लेकर बरनावदा ग्राम पंचायत के सरपंच भरत सूर्यवंशी एवं बंजारा बस्ती के सैकड़ों की संख्या में पुरुष एवं महिलाएं आदि जिला मुख्यालय पर पहुंच कर अतिरिक्त जिला कलेक्टर को अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन दिया है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !