Sunday , 7 June 2026
Breaking News

कलेक्टर ने पीएम आवास योजना के लाभार्थियों के कार्यों को मौके पर पहुंचकर जांचा

जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने प्रधानमंत्री आवास योजना के अधूरे एवं शुरू नहीं हुए आवास के कार्यों को पूरा करवाने तथा ओडीएफ प्लस के तहत स्वीकृत शौचालयों के कार्य पूर्ण करवाने के लिए सभी उपखंड अधिकारियों को विशेष टास्क देकर शनिवार को लाभार्थियों से संवाद करने के निर्देश दिए थे।
कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने खुद भी जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी आरएस चौहान के साथ पंचायत समिति चौथ का बरवाड़ा के डेकवा गांव पहुंचकर प्रधानमंत्री आवास योजना के स्वीकृत आवास तथा स्वच्छ भारत मिशन के तहत एनएलओबी व एलओबी के तहत स्वीकृत शौचालयों के अधूरे एवं बकाया कार्यों की स्थिति जांची तथा लाभार्थियों से संवाद कर अधूरे कार्यों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्माण कार्य को पूरा करने में आ रही व्यावहारिक समस्याओं के संबंध में भी लाभार्थियों से फीडबेक लिया।
कलेक्टर ने राजीव गांधी सेवा केन्द्र डेकवा में लाभार्थियों से वार्ता की। उन्होंने लाभार्थियों से स्वीकृत आवास के कार्य की वर्ततान स्थिति जानी तथा किस्तो के समय पर भुगतान आदि के संबंध में जानकारी ली। लाभार्थी बीरबल ने बताया कि उसके आवास का कार्य छत हाइट पर आ गया है, शीघ्र ही पूरा करवाया लिया जाएगा। इसी प्रकार फूला, रामफूल ने बताया कि डीपीसी लेवल पर आवास का कार्य हो गया, धापू रामराज ने बताया कि पानी की समस्या के चलते कार्य अधूरा है, शीघ्र पूरा करवाया जाएगा। कलेक्टर ने ग्रामीणों के साथ संवाद के दौरान रोजगार गारंटी स्कीम में कार्य मिलने सहित अन्य समस्याओं के संबंध में भी जानकारी ली। इस मौके पर उन्होंने ई-मित्र प्लस के बारे में लोगों से फीडबेक लिया। ग्रामीणों ने तलाई के पास अतिक्रमण सहित अन्य समस्याओं से भी अवगत कराया। उन्होंने लाभार्थियों से आवास के कार्य पूर्ण करने पर मिलने वाले अन्य लाभों के संबंध में भी फीडबेक प्राप्त किया।

Collector inspected the works of the beneficiaries of PM Housing Scheme on the spot

लाभार्थियों के आवास के कार्यों को मौके पर पहुंचकर जांचा:- कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने डेकवा गांव में प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों द्वारा बनवाए गए आवास के कार्यों का मौके पर पहुुंचकर जायजा भी लिया। उन्होंने श्योजी पुत्र मोती के पूर्ण हो चुके आवास कार्य को देखा तथा इसके संबंध में लाभार्थी से फीडबेक लिया। उन्होंने भुगतान की स्थिति के बारे में जानकारी ली। इसी प्रकार लाभार्थी जगराम के प्रधानमंत्री आवास के तहत निर्मित आवास के कार्य की सराहना भी। उन्होंने एनएलओबी एवं एलओबी के तहत शौचालयों के कार्याे के संबंध में भी फीडबेक लिया। अधूरे आवास के कार्य वाले लाभार्थियों ने कलेक्टर को शीघ्र कार्य शुरू करवाकर पूर्ण करवाने का भरोसा दिलाया। लाभार्थियों के साथ संवाद एवं कार्यों के निरीक्षण के दौरान जिला परिषद सीईओ आरएस चौहान, अधिशासी अभियंता हरिसिंह मीना, सहायक अभियंता हेमराज मीना, सूबेदार सिंह भी मौजूद थे।

उपखंड अधिकारियों ने किया लाभार्थियों से संवाद:- कलेक्टर के निर्देश पर संबंधित उपखंड अधिकारियों द्वारा एक-एक ग्राम पंचायत में पहुंचकर प्रधानमंत्री आवास योजना के कार्यों एवं शौचालय के कार्यों के संबंध में लाभार्थियों से संवाद किया। उपखंड सवाई माधोपुर के शेरपुर में, बरवाड़ा के पांचोलास में, गंगापुर के अमरगढ़, वजीरपुर, बौंली के पीपलवाड़ा, खंडार के बालेर, बामनवास के गुर्जर बडौदा एवं मलारना डूंगर के मलारना डूंगर पंचायत में संवाद एवं निरीक्षण कर लाभार्थियों को आवास के अधूरे कार्यों को पूर्ण करवाने के निर्देश दिए।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Advisory issued for cow shelters to protect them from rising heat and heat wave in sawai madhopur Vikalp Times

बढ़ती गर्मी और लू से बचाने के लिए गौशालाओं हेतु एडवाइजरी जारी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में बढ़ती गर्मी (Extreme Heat) और लू (Heat Wave) के …

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !