भारतीय राष्ट्रीय किसान संघ की ओर से खण्डार तहसील क्षेत्र के किसानों की बैठक का आयोजन किया गया। किसान संघ के मीडिया प्रभारी मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि बैठक में किसानों की समस्याओं पर चर्चा कर सरकार से उनके समाधान की मांग की गई। शर्मा ने बताया कि बैठक में किसानों द्वारा सरकार से मांग की गई कि कृषि बीमा योजना के तहत भुगतान किया जाये, अतिवृष्टि एवं ओलावृष्टि के फसल खराबे का मुआवजा दिया जाये, विद्युत बिल भुगतान में पूर्व सरकार के समय दी जा रही सब्सिडी को पुनः चालू करने, तहसील क्षेत्र में वन्यजीवों द्वारा फसल खराब होने का मुआवजा दिया जाने, फसल सिंचाई के लिए 7 घंटे की विद्युत सप्लाई देने, समर्थन मूल्य से नीचे किसानों की फसल नहीं लेने की मांग की।

बैठक में किसानों ने क्षेत्र में भूमि में जलस्तर बहुत नीचे चले जाने को लेकर बनास नदी पर पीपल्दा घाटे डैम का निर्माण करवाने की सरकार से मांग की। बैठक में किसान संघ के अध्यक्ष मुरली चौधरी, प्रदेश संयोजक लक्ष्मी नारायण चौधरी, संभाल संयोजक प्रेमसाय चौधरी, जिला कोषाध्यक्ष किशोर चौधरी, महामंत्री रमेश चंद जाट, तहसील मंत्री जगदीश चौधरी एवं खंडार तहसील क्षेत्र के किसान मौजूद रहे हैं।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया