Saturday , 5 September 2026
Breaking News

पिपलाई में पुनः विज्ञान संकाय खोलने की मांग

बौंली के पिपलाई ग्राम के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में विज्ञान संकाय पुनः खोलने की मांग को लेकर शिक्षक नेता जिनेन्द्र जैन के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मण्डल ने क्षेत्रीय विधायक इन्द्रा मीणा से जयपुर स्थित उनके सरकारी आवास पर मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा है। जैन ने बताया की राज्य सरकार की बजट घोषणा 2020-21 के बिन्दु संख्या 95 के अनुसरण करते हुए राजकीय विधालय में विज्ञान संकाय तथा अतिरिक्त विषय खोलने का प्रस्ताव प्रधानाचार्य मधुसूदन शर्मा साहब द्दारा उच्च अधिकारियों के माध्यम से राज्य सरकार को भी जुलाई 2020 मे भेजा गया था। लेकिन विद्यालय में विज्ञान संकाय को स्वीकृति नहीं मिली। इस अवसर पर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पिपलाई के विधालय विकास एवं प्रबंधन समिति के विधायक प्रतिनिधि हंसराज सैनी ने बताया की राजकीय विद्यालय को राज्य सरकार द्दारा विगत कई वर्षों से आदर्श विद्यालय घोषित किया गया हैं। राजकीय विद्यालय के आस पास खेड़ली, डाबर, कोहली प्रेमपुरा, चांदनहोली, सीतोड, बाढ़ मोहनपुर, सूरगढ़ आदि में छात्र संख्या को देखते हुए पिपलाई में राज्य सरकार द्वारा विज्ञान संकाय खोलना छात्र हित में मील का पत्थर साबित होगा।

Demand to open Faculty of Science in Piplai Bonli Sawai Madhopur

शिक्षक रामदयाल वैष्णव ने बताया की समूचे विधानसभा क्षेत्र के ग्रामवासियों के अथक प्रयासों से राजकीय विद्यालय में विज्ञान संकाय 2015 सत्र में राजस्थान सरकार द्वारा शुरू की गयी। जिससे राजकीय विधालय में पढ़ने वाले तथा आस पास के विद्यार्थियों के मन में आशाओं के पंख लग गये, दर्जनों विधार्थियों ने विज्ञान संकाय में प्रवेश लिया। उस समय सरकार ने विद्यालय को विज्ञान संकाय के विषय अध्यापक तथा प्रयोगशाला उपलब्ध नहीं करवाई जिसके कारण मजबूरन विधार्थियों को अगले सत्र में शहर जाकर अपनी पढ़ाई करनी पड़ी। इसके बाद ग्रामवासियों ने विज्ञान संकाय के विषय अध्यापक तथा प्रयोगशाला उपलब्ध करवाने की मांग राज्य सरकार से की परन्तु राज्य सरकार ने विज्ञान संकाय के विषय अध्यापक तथा प्रयोगशाला उपलब्ध नहीं करवाई अपितु 2016 में राजकीय विधालय से विज्ञान संकाय को ही बंद कर दिया।
गंगासहाय गुर्जर ने बताया की ग्रामवासियों ने ज्ञापन के माध्यम से विधायिका इन्द्रा मीणा से राजकीय विधालय में विज्ञान संकाय के गणित, जीव विज्ञान, रसायन विज्ञान, भौतिक विज्ञान विषय पुनः शुरू करवाने की मांग की है। वर्तमान समय में स्वीकृति के बाद सम्पूर्ण जिम्मेदारी विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं समस्त स्टाफ लेने को तैयार हैं।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !