Thursday , 23 July 2026
Breaking News

पत्रकारों को आवासीय भूखण्ड आवंटित करने के लिए जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट (आईएफडब्ल्यूजे) सवाई माधोपुर जिला अध्यक्ष राजेश शर्मा के नेतृत्व में मंगलवार को स्थानीय पत्रकारों को राज्य सरकार के नियमानुसार आवासीय भूखण्ड उपलब्ध करवाने की मांग को लेकर जिला कलेक्टर राजेंद्र किशन को ज्ञापन सौंपा गया।
आईएफडब्ल्यूजे के जिला महासचिव इंजी. ज़ियाउल इस्लाम ने जानकारी देते हुए बताया कि राजस्थान प्रदेश के कई जिलों में पत्रकारों को आवसीय भूखण्ड आवंटित किए जा चुके हैं एवं कुछ जिलों में प्रक्रिया अभी जारी है परंतु सवाई माधोपुर जिले के पत्रकार अभी भी इस सुविधा से वंचित है। इस संबंध में पत्रकारों एवं स्थानीय निकायों की मांग पर स्वायत्त शासन विभाग ने पत्रांक 6435-6616 दिनांक 30/04/2013 के जरिये समस्त निकायों को निर्देशित किया गया था कि राजस्थान नगर सुधार न्यास (नगरीय भूमि निष्पादन) नियम 1974 के प्रावधानों में शिथिलता प्रधान करते हुए निधार्रित की गई शर्तों के अधीन राज्य सरकार की स्वीकृति पत्र 20/10/2010 एवं 04/01/2011 जारी किया गया है। जिसके तहत पत्रकारों के लिए विशिष्ट आवासीय योजना बनाकर आरक्षित दर की 50 प्रतिशत दर पर आवंटन की निकाय स्तर पर कार्यावाही की जानी है।

ifwj Sawai madhopur submitted Memorandum to Collector for allotment of residential plots to journalists

इस सन्दर्भ में तत्कालीन जिला कलेक्टर एवं सवाई माधोपुर विधायक ने 18/02/2017 को राजस्व, नगर परिषद एवं नगर विकास न्यास अधिकारियों, अध्यक्षों की पत्रकारों की मौजूदगी में बैठक बुलाकर मामले पर चर्चा की। जिस पर 22/03/2017 को 18/02/2017 की बैठक में लिए गए निर्णयानुसार नगर विकास न्यास सवाई माधोपुर को पत्र क्रमांक सामान्य 2017/4449-53 दिनांक 22/03/2017 के द्वारा आदेशित किया कि हनुमान नगर, हाउसिंग बोर्ड एवं ठींगला क्षेत्र में न्यास की रिक्त भूमि जिसके प्रस्ताव राज्य सरकार को भेजे हुए बताये की स्थिति का पता कर उचित कार्यवाही करें, ताकि पत्रकारों को भूखण्ड आवंटन की कार्यवाही की जा सके।
इस कार्यवाही के बाद न्यास द्वारा राज्य सरकार से मांगे गए मार्गदर्शन में यह बात साफ हुई कि उक्त दोनों स्थानों की भूमि का भू-उपयोग परिवर्तन आवासीय के लिए किया जा चुका है। लेकिन न्यास अधिकारियों की ढुलमुल नीति के कारण आज तक पत्रकारों को भूखण्ड की प्रक्रिया नहीं अपनाई जा रही है। पिछले बजट में भी मुख्यमंत्री द्वारा पत्रकारों को रियायती दर पर भूखण्ड आवंटन की दिशा में तेजी लाने की घोषणा की गई थी।
इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट (आईएफडब्ल्यूजे) सवाई माधोपुर ने स्थानीय पत्रकारों को अविलम्ब आवासीय भूखण्ड आवंटित करवाकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की मंशा के अनुसार पत्रकारों की लंबित आवासीय समस्या का समाधान करवाने की मांग की है।
जिला कलक्टर राजेन्द्र किशन ने आश्वासन दिया है कि वह इस समस्या के समाधान का हर संभव प्रयास करेंगे।
इस अवसर पर आईएफडब्ल्यूजे के जिलाध्यक्ष राजेश शर्मा, महासचिव इंजी. ज़ियाउल इस्लाम, उपाध्यक्ष राजमल जैन एवं जितेंद्र जैन मौजूद रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Facebook suddenly goes down, millions of users worldwide affected vikalp times

Facebook अचानक हुआ डाउन, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं रविवार को अचानक प्रभावित हो …

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !