Sunday , 7 June 2026
Breaking News

जिला परिषद की योजनाओं की प्रगति समीक्षा कर कलेक्टर ने दिए निर्देश

जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन की अध्यक्षता तथा जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रामस्वरूप चौहान की उपस्थिति में जिला परिषद द्वारा संचालित योजनाओं की प्रगति समीक्षा के लिए प्रभारी ओआईसी अधिकारियों की बैठक आज बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हुई।
बैठक में कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने प्रभारी अधिकारियों से पंचायत समितिवार प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन के तहत शेष रहे शौचालयों के निर्माण एवं भुगतान की स्थिति, महात्मा गांधी रोजगार गारंटी स्कीम, पूरा काम पूरा दाम योजना, एमपी, एमएल, स्थानीय विकास कोष सहित अन्य योजनाओं की प्रगति जानी तथा समीक्षा करते हुए प्रगति में सुधार लाने के निर्देश दिए तथा कहा कि लक्ष्य प्राप्ति में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

The collector gave instructions reviewing the progress of Zilla Parishad's schemes
बैठक में कलेक्टर ने प्रधानमंत्री आवास योजना में स्वीकृत अधूरे या अभी तक शुरू नहीं हुए आवासों के कार्यों की जानकारी ली। बैठक में आवास योजना में राशि प्राप्त करने के बाद भी कार्य शुरू नहीं करने वाले तथा अधूरे कार्य करवाकर छोड़ने वाले लाभार्थियों को समझाईश कर कार्य पूरा करवाने के लिए मोटिवेट करने की बात कही। साथ ही कार्य नहीं करवाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने, नोटिस देने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं जिला परिषद के अधिकारियों को प्रतिदिन आवास निर्माण के लिए प्रगति के टारगेट देकर कार्य करवाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने ओडीएफ प्लस के तहत एलओबी, एनओएलबी में बनने वाले शौचालय के कार्यों की प्रगति समीक्षा की। जिले में शौचालयों के बकाया निर्माण को गंभीरता से लेते हुए कार्य जल्द पूर्ण करवाने के निर्देश दिए। वहीं बकाया भुगतानए रिवर्ट पेमेन्ट तथा रिजेक्टेड पेमेन्ट की स्थिति की जांच करने तथा कमियां दूर करते हुए भुगतान करवाने के निर्देश दिए। बैठक में मनरेगा के कार्य, एवरेज भुगतान, महिला मेट की नियुक्ति, सौ दिन का रोजगार आदि के संबंध में प्रगति समीक्षा की।
कलेक्टर ने निर्देश दिए कि मेहनती एवं कार्म करने वाले श्रमिकों को पूरा भुगतान मिले। इसके लिये कम से कम श्रमिकों का ग्रुप बनाकर टास्क दी जाये। उन्होंने पूरा काम-पूरा दाम योजना के संबंध में जिले की स्थिति की समीक्षा की। बैठक में कलेक्टर ने जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी को निर्देश दिए कि योजनाओं की प्रगति की नियमित समीक्षा करें तथा प्रगति में कमजोर रहने वाली पंचायत समिति पर विशेष ध्यान देकर योजनाओं की प्रभावी क्रियांविति की जाए। बैठक में कलेक्टर ने लापरवाही बरतने वाले कार्मिकों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए। बैठक में जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी आरएस चौहान, अधिशासी अभियंता हरिसिंह मीना, सीपीओ बाबूलाल बैरवा, पीओ लेखा गिर्राज मीना सहित योजनाओ के ओआईसी प्रभारी अधिकारी उपस्थित थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !