Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

संपर्क पोर्टल पर दर्ज परिवेदनाओं का गुणवत्ता के साथ करें निस्तारण

संपर्क पोर्टल, सीएम हेल्पलाइन, राजस्थान लोक सेवाओं को प्रदान करने की गारंटी अधिनियम 2011, राजस्थान सुनवाई का अधिकारी अधिनियम 2012 के तहत दर्ज प्रकरणों का समय पर एवं गुणवत्ता के साथ निस्तारण किया जाए। इस संबंध में जिला स्तरीय अधिकारियों का ओरिएंटेशन प्रशिक्षण कलेक्ट्रेट सभागार में अतिरिक्त जिला कलेक्टर डॉ. सूरज सिंह नेगी एवं जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी आरएस चौहान की उपस्थिति में सूचना एवं प्रोद्योगिकी विभाग की ओर से हुआ।

Resolve the complaints registered on the sampark portal

प्रशिक्षण कार्यक्रम में अतिरिक्त जिला कलेक्टर डॉ. नेगी ने अधिकारियों से कहा कि संपर्क पोर्टल, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन एवं अन्य प्लेटफार्म पर दर्ज परिवेदनाओं को समय पर निस्तारण किया जाए। निस्तारण के साथ संबंधित दस्तावेज संलग्न किए जाए। निस्तारण में परिवादियों की संतुष्टि दर एवं युक्तियुक्त जवाब भी संलग्न हो। इस मौके पर एडीएम ने कहा कि अधिकारी दर्ज प्रकरणों को समय पर देखें, संबंधित अधिकारियों को निर्देश दे। समय पर निस्तारण होने से दर्ज प्रकरण उपर के लेवल पर एस्केलेट नहीं होंगे।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के संयुक्त निदेशक लक्ष्मीकांत तंवर, लोकेश कुमार ने संपर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों के निस्तारण, उनके समय अवधि पार होने तक निस्तारित नहीं होने पर उपरी लेवल पर एस्केलेट होने, निस्तारण करते समय पर दस्तावेज किस प्रकार अपलोड करे तथा अन्य प्रक्रियाओं के बारे में जानकारी दी। अधिकारियों ने सवाल जवाब करते हुए प्रक्रिया के बारे में जानकारी ली।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में अधिकारियों को संपर्क पोर्टल पर पैंडेन्सी, डिस्पोजल आदि के बारे में जानने की प्रक्रिया एवं राजस्थान संपर्क मोबाइल एप के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इस अवसर पर सीईओ जिला परिषद ने अधिकारियों कहा कि अधिकारी गुणवत्ता के साथ संपर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों को समय पर निस्तारण करें तथा योजनाओं से आमजन को लाभान्वित करें। प्रशिक्षण ओरिएंटेशन कार्यक्रम में सीएमएचओ,एसई पीएचईडी, पीडब्ल्यूडी, नगर परिषद आयुक्त, संयुक्त निदेशक पशुपालनए, जेवीवीएनएल के अधिकारी सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !