जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी द्वारा जिले में अवैध बजरी खनन एवं परिवहन की रोकथाम हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिस पर पुलिस अधीक्षक के निदेशानुसार अवैध बजरी खनन एवं परिवहन के खिलाफ कार्यवाही करते हुए थाना सूरवाल पुलिस द्वारा रामखिलाड़ी मीना पुत्र कन्हैया लाल मीना निवासी रावल थाना कोतवाली सवाई माधोपुर को गिरफ्तार कर एक ट्रैक्टर ट्राॅली अवैध बजरी भरी हुई को जप्त किया गया।

इधर थाना मलारना डूंगर पुलिस द्वारा 4 ट्रैक्टर ट्राॅली अवैध बजरी से भरे हुए को जप्त कर अजय पुत्र कालूराम निवासी हिन्दूपुरा थाना बौंली को गिरफ्तार कर एमएमडीआर एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया। इसी प्रकार थाना बौंली पुलिस द्वारा 4 ट्रैक्टर ट्राॅली अवैध बजरी से भरी हुई को जप्त कर पीन्टू मीना पुत्र किशनलाल निवासी लालसोट जिला दौसा को गिरफ्तार किया। ट्रैक्टर चालकों के खिलाफ धारा 379 ता.हि. व 4/21 एमएमडीआर एक्ट में प्रकरण दर्ज कर खनन विभाग व परिवहन विभाग को अग्रिम कार्यवाही हेतू सुचित किया गया। शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयाश जारी है। अवैध बजरी खनन एवं परिवहन के विरुद्ध कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया