Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

जिले में सरपट दौड़ते अवैध बजरी से भरे वाहन, बीते सप्ताह 32 ट्रैक्टर-ट्रॉली किए जब्त

जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी द्वारा जिले में अवैध बजरी खनन एवं परिवहन की रोकथाम हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। उसके बावजूद भी जिले में अवैध बजरी खनन एवं परिवहन पर रोक नहीं लग पा रही है। बजरी माफियाओं के हौंसले लगातार बुलंद होते जा रहे है। बीती शाम करीब 4 बजे ही बजरी माफियाओं द्वारा पुलिस की टीम पर हमला भी किया और 4 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को छुड़ा कर ले गए। जिले की भड़ौती पुलिस चौकी की बात की जाए तो यहाँ अवैध बजरी से भरे वाहन सरपट दौड़ते हुए नजर आते है।

Police seized 32 tractor trolleys of illegal gravel mining in last week in sawai madhopur

भड़ौती पुलिस चौकी के सामने से धड़ल्ले से दिन-रात अवैध बजरी का परिवहन होता है। उसके बावजूद भी पुलिस इनको रोकने में नाकाम है। जिले में कई महीनों से जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा अवैध बजरी खनन एवं परिवहन की रोकथाम हेतु विशेष अभियान चला रखा है लेकिन इस अभियान की सिर्फ धज्जिया ही उड़ती नजर आती है। अवैध बजरी का खनन एवं परिवहन लगातार जारी है। अभी तक अवैध बजरी खनन एवं परिवहन पर पुलिस अंकुश तक नहीं लगा सकी। पुलिस का ये अभियान नाकाम होता नजर आता है। अगर बीते सप्ताह की बात की जाए तो यानि 15 फरवरी से 22 फरवरी लेकर पुलिस ने अवैध बजरी खनन एवं परिवहन की रोकथाम हेतु जिले में अलग-अलग जगहों से कई ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त किए है। सवाई माधोपुर पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी के निर्देशानुसार जिले में अवैध बजरी खनन एवं परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए लगभग 32 ट्रैक्टर-ट्रौलियों को जब्त किया है। जिनमें सवाई माधोपुर से 1, बौंली से 17, मलारना डूंगर से 9, गंगापुर से 5 अवैध बजरी से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को जब्त किया है। सभी जब्त वाहनों को संबंधित थानों में लाया गया। पुलिस ने ट्रैक्टर चालकों के खिलाफ एमएमडीआर एक्ट में प्रकरण दर्ज किया गया। इसके बाद खनन विभाग एवं परिवहन विभाग को अग्रिम कार्यवाही हेतू सुचित किया गया। अवैध बजरी खनन/परिवहन के विरुद्ध कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !