Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

पशुओं को मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए एडवाइजरी जारी

पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक डाॅ. ओ.पी. गुप्ता ने बताया है कि सामान्यतः मार्च माह मे सर्दी कम होने लगती है। इस बदलते मौसम में पशुओं में संक्रमण का खतरा बहुत अधिक होता है। पशुपालक, पशुओं का रात के समय सर्दी से व दिन के समय गर्मी से आवश्यकता अनुसार बचाव का समुचित प्रबंधन करें। इस संबंध में पशुपालकों के लिए एडवाइजरी जारी की है। पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक ने बताया कि दुग्ध उत्पादन में कमी अथवा किसी बीमारी के लक्षण दिखाई देने की स्थिति मे निकटतम पशु चिकित्सक से संपर्क करें।

Advisory issued to protect animals from seasonal diseases in Sawai Madhopur

पशुपालक इस महीने मे फडकिया, गलघोंटू, लंगडा बुखार, ठप्पा रोग, खुरपका-मुंहपका आदि के टीके आवश्यक रुप से लगवायें ताकि आने वाले महीनों मे होने वाले इन रोगों से बचाव हो सके। पशुओं को परजीवी प्रकोप से बचाने के लिए पशु चिकित्सक की सलाहनुसार परजीवी नाशक घोल या दवा देवें जिससे पशुओं का स्वास्थ्य सुधार हो एवं चारे-दाने का सद्पयोग हो सके।
उन्होंने बताया कि पशुओं को घुटन भरे स्थान में ना रखे और विशेषतः धुए से बचाए अन्यथा पशुओं को सांस की तकलीफ हो सकती है। मच्छर, मक्खी, चिंचड आदि जीवों की संख्या में तेजी से वृद्वि हो रही है। पशुपालकों को चाहिए की पशु बाडे के आस-पास गंदा पानी एकत्र ना होने दें ताकि इस मच्छर, कीट इत्यादि को पनपने व इनसे फैलने वाले रक्त-परजीवी रोग जैसे कि थाइलेरिया, ट्रीपेनोसोंमा, बबेसिया इत्यादि से बचाया जा सके।

 

About Vikalp Times Desk

Check Also

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !