Thursday , 23 April 2026
Breaking News

अवैध देशी पिस्टल एवं तीन जिन्दा कारतूस सहित कार के साथ गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर सुधीर चौधरी के निर्देशनुसार जिला सवाई माधोपुर में अवैध बजरी खनन, परिवहन व निर्गमन की रोकथाम, रैकी करने वालों तथा असामाजिक तत्वों के विरुद्ध लगातार कारवाई की जा रही है। पुलिस अधीक्षक द्वारा दिए गए निर्देशानुसार राकेश राजौरा आरपीएस वृताधिकारी वृत ग्रामीण सवाई माधोपुर के सुपरविजन में कार्रवाई करते हुए गुरुवार को रात्रि गश्त के दौरान राकेश कुमार उप निरीक्षक थानाधिकारी थाना मलारना डूंगर मय भीमसिंह हैड कांस्टेबल एवं गश्त जाप्ता द्वारा पीपलवाड़ा नहर से मुल्जिम मुशर्रफ पुत्र अल्लानूर निवासी दौनायचा के कब्जे से एक ह्यूंडई आई 10 कार, एक देशी पिस्टल व तीन जिन्दा कारतूस बरामद किये गये है, जिसके विरुद्ध धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान जारी है।

Police arrested accused with Illegal country pistol and three live cartridges with car

इसी प्रकार रात्रि को गश्त के दौरान ग्राम भूखा से एक बजरी से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली व दो खाली ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को धारा 38 पुलिस एक्ट के तहत जप्त किया गया। अवैध बजरी वाहनों की रैकी करने वाले तीन व्यक्ति विकास पुत्र सूरजमल मीना निवासी करेल, राजेश पुत्र बृजलाल मीना निवाली करेल एवं सुखराम पुत्र नंदलाल गुर्जर निवासी खिरनी को धारा 151 सीआरपीसी के तहत गिरफ्तार किया गया। इनके कब्जे से एक स्विफ्ट डिजायर कार, एक मारुति 800 कार व एक मोटर साईकिल भी जप्त की गई है।
वर्तमान में पुलिस अधीक्षक के निर्देशन व पुलिस उपाधीक्षक वृत ग्रामीण के नेतृत्व में थाना क्षेत्र में अवैध बजरी खनन, परिवहन व निर्गमन की रोकथाम, रैकी करने वालों तथा असामाजिक तत्वों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही जारी है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

Tragic incident in district hospital Sawai Madhopur Pregnant Woman New Born Baby 14 April 26

जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !