वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए जिला प्रशासन एवं जिला रोजगार कार्यालय, सवाई माधोपुर (माॅडल कॅरियर सेन्टर) द्वारा 26 फरवरी से 28 फरवरी तक ऑनलाईन प्लेसमेंट ड्राईव (वर्चुअल) का आयोजन किया जा रहा है।

जिला रोजगार अधिकारी विवेक भारद्वाज ने बताया कि प्लेसमेंट ड्राइव में निजी क्षेत्र की कंपनी रिलाइंस जीयो द्वारा जीयो फाईबर सेल्स ऑफीसर एवं रियल एस्टेट फील्ड ऑफीसर के लगभग 70 पदों पर भर्ती की जाएगी। पंजीकृत युवाओं का एक मार्च को कम्पनी द्वारा ऑनलाईन साक्षात्कार लिया जाएगा। जानकारी के लिए विभाग के व्हाट्सएप नम्बर पर 7339852946 मैसेज भेज सकते हैं।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया