Sunday , 7 June 2026
Breaking News

आधार सप्ताह के तहत शिविरों का आयोजन एक मार्च से

प्रत्येक ब्लाॅक मुख्यालय के पंचायत समिति परिसर स्थित भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र में 1 मार्च से 6 मार्च तक आधार सप्ताह के तहत शिविरों का आयोजन किया जाएगा।
जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने आधार सप्ताह शिविरों के लिए उपखण्ड अधिकारी को संबंधित उपखण्ड के शिविर प्रभारी एवं विकास अधिकारी को संबंधित पंचायत समिति के सहायक शिविर प्रभारी नियुक्त किया है।
जिले में कोविड-19 के टीकाकरण का कार्य चल रहा है। फ्रंटलाइन वर्कर्स एवं हैल्थकेयर वर्कर्स के बाद अब शीघ्र ही 50 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों के टीकाकरण का अभियान प्रारंभ होगा। टीकाकरण के लिए नागरिकों को कोविन प्लेटफार्म पर पंजीकरण करवाना अनिवार्य होगा।

Camps organized from 1st March under Aadhaar week in Sawai madhopur

यह पंजीकरण ओटीपी आधारित आधार सत्यापन से किया जाएगा। इसके लिए यह आवश्यक हो जाता हैं कि आधार नामांकित नागरिक का मोबाइल नंबर आधार से जुड़ा हो। कोविन एप पर टीकाकरण पंजीकरण प्रारंभ होते ही आमजन को आधार नामांकन व अद्यतन की आवश्यकता रहेगी। ऐसे में 1 मार्च से 6 मार्च तक प्रत्येक पंचायत समिति के राजीव गांधी सेवा केन्द्र पर आधार सप्ताह के तहत शिविर आयोजित कर आधार नामांकन एवं अद्यतन का कार्य किया जाएगा। शिविर के लिए संबंधित उपखंड अधिकारी को शिविर प्रभारी एवं विकास अधिकारी को सहायक शिविर प्रभारी बनाया गया है। इसी प्रकार ब्लाॅक प्रोग्रामर को संबंधित ब्लाॅक के तकनीकी शिविर प्रभारी एवं ब्लाॅक सांख्यिकी अधिकारी को सहायक तकनीकी शिविर प्रभारी नियुक्त किया है। कलेक्टर ने सभी उपखंड अधिकारी एवं विकास अधिकारियों को आधार सप्ताह के तहत शिविरों का आयोजन कर आधार नामांकन एवं अद्यतन करवाने के निर्देश दिए है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !