Sunday , 8 March 2026
Breaking News

बिजली, पानी एवं अन्य विभागों की समीक्षा बैठक हुई आयोजित

बिजली, पानी एवं चिकित्सा सहित अन्य विभागों के कार्यों की प्रगति समीक्षा बैठक एडीएम डॉ. सूरज सिंह नेगी की अध्यक्षता में आज सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। बैठक में एडीएम ने जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधीक्षण अभियंता से जिले में पेयजल व्यवस्था की जानकारी ली तथा आगामी गर्मियों में लोगों को पेयजल की परेशान नहीं हो, इसके लिये प्रत्येक गांव और शहर का कंटेंजेंसी प्लान तैयार रखने तथा इसके लिये विभाग से बजट बनाने, समय पर टेंडर करने के निर्देश दिये।
एडीएम ने जल जीवन मिशन की प्रगति समीक्षा की तथा इसमें शामिल गांवों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिये। इस मिशन में शामिल जिले की 10 जनता जल योजनाओं के सम्बंध में भी विस्तार से चर्चा की। अधीक्षण अभियंता पीएचईडी ने जिले में स्वीकृत कार्यों तथा उनकी प्रगति के बारे में जानकारी दी।
बैठक में एडीएम ने पेयजल की गुणवत्ता की जांच के संबंध में भी निर्देश दिए। बैठक में एसई पीएचईडी से डिफ्लोराइडेशन यूनिट एवं विद आउट डीएफयू वाली पेयजल यूनिटों के संबंध में विस्तृत जानकारी ली। पेयजल परिवहन, हैंडपंप सुधारने के कार्य तथा आरओ प्लांट के संबंध में विस्तृत निर्देश दिए।

Review meeting of electricity, water and other departments organized in sawai madhopur

बैठक में जेवीवीएनएल के अधीक्षण अभियंता से बकाया कृषि और घरेलू कनेक्शन की स्थिति की जानकारी ली तथा बिजली जीएसएस के निर्माण कार्य, सेपरेट फीडर आदि से संबंधित कार्यों को समय पर पूरे करने के निर्देश दिए। पोलए लाइन, ट्रांसफॉर्मर व अन्य संसाधनों की उपलब्धता के संबंध में भी समीक्षा कर निर्देश दिए। उन्होंने अधीक्षण अभियंता को कृषि कनेक्शन के संबंध में प्रगति लाने के निर्देश दिए।
बैठक में प्रारंभिक शिक्षा के विद्यालयों में बकाया बिजली कनेक्शन की प्रगति समीक्षा की। जिले में विद्युत कनेक्शन से वंचित 94 स्कूलों में सभी को डिमांड नोटिस जारी कर दिया गया है। 75 द्वारा राशि जमा करवा दी गई, 70 में कनेक्शन कर दिया गया है। शेष रहे विद्यालयों में एक सप्ताह में कनेक्शन की बात कही। एडीएम ने एनएचएआई के कार्य में बिजली लाइन शिफ्टिंग के कार्य की प्रगति की जानकारी ली। इसी प्रकार कृषि के बकाया कनेक्शन की प्रगति समीक्षा की। बैठक में कुनकटा कलां में 33 केवी सब स्टेशन का कार्य पूर्ण होने जानकारी दी। इसी प्रकार सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता से सड़कों के कार्य के संबंध में फीडबैक लेकर दिशा-निर्देश दिए। एसई ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना फेज-3 के तहत 23 कार्य की प्रगति की जानकारी दी। सांकड़ा सड़क के संबंध में हुई प्रगति की जानकारी ली। एडीएम ने इन कार्यों में गुणवत्ता व समय सीमा की कठोरता से पालना करने के निर्देश दिये।
बैठक में एडीएम ने लंबित कार्यों को समय पर पूरा करने तथा मिशन मोड़ में कार्य करने के निर्देश दिए। बैठक में आरयूआईडीपी के अधिकारियों को सीवरेज के कार्य में गति लाते हुए समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। बैठक में जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !