Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

अन्तर्राष्ट्रीय महिला सप्ताह के तहत छात्र-छात्राओं को दी विधिक जानकारी

राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सवाई माधोपुर के तत्वाधान में 3 से 10 मार्च तक मनाए जा रहे अन्तर्राष्ट्रीय महिला सप्ताह के तहत 3 मार्च को पैनल अधिवक्ता हनुमान प्रसाद गुर्जर, पैरालीगल वाॅलेन्टियर्स दिनेश कुमार बैरवा एवं मुकेश कुमार शर्मा द्वारा राजकीय माध्यमिक विद्यालय मानटाउन सवाई माधोपुर एवं राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय साहूनगर सवाई माधोपुर में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
हनुमान प्रसाद गुर्जर पैनल अधिवक्ता ने उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं आमजन को बताया कि भारतीय संस्कृति में नारी के सम्मान को बहुत महत्व दिया गया है। संस्कृत में एक श्लोक है, “यत्र पूज्यंते नार्यस्तु तत्र रमन्ते देवताः” जहां नारी की पूजा होती है, वहाँ देवता निवास करते है। किन्तु वर्तमान में जो हालात दिखाई देते है, उसमें नारी का हर जगह अपमान होता चला जा रहा है। उसे भोग की वस्तु समझकर आदमी अपने तरीके से इस्तेमाल कर रहा है।

Legal information given to students under International Women's Week
दिनेश कुमार बैरवा पैरालीगल वाॅलेन्टियर ने उपस्थित छात्र-छात्राओं का जानकारी देते हुए बताया कि नारी का सारा जीवन पुरूष के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने में ही बीत जाता है। पहले पिता की छत्रछाया में उसका बचपन बीतता है, पिता के घर में भी उसे घर का कामकाज करना होता है तथा साथ ही अपनी पढ़ाई भी करनी होती है। उसका यह कर्म विवाह तक जारी रहता है। बैरवा ने बताया कि आजकल लड़कियां जीवन के हर क्षेत्र में बाजी मार रही है। विभिन्न परीक्षाओं की मेरिट लिस्ट में लड़कियां तेजी से आगे बढ़ रही है। अपनी मेहनत और मेधा शक्ति के बल पर हर क्षेत्र में प्रवीणता अर्जित कर ली है। 1914 को अन्तर्राष्ट्रीय महिला उत्सव मनाया गया था तब से प्रतिवर्ष 8 मार्च को सभी जगह इसे मनाते है। आजकल महिलाओं के साथ अभद्रता की पराकाष्ठा हो रही है। हम रोज ही अखबारों और न्यूज चैनलों में पढ़ते व देखते है कि महिलाओं के साथ छेडछाड की गई या सामूहित दुष्कर्म किया गया। इसे नैतिक पतन कहा जाएगा। इसका नवयुवको के मन-मस्तिष्क पर बहुत ही खराब असर पड़ता है। वे इसके क्रियान्वयन पर विचार करने लगते है। परिणामतः गैंगरेप जैसे जघन्य व घृणित अपराध होते है। नारी के सम्मान व उसकी अस्मिता की रक्षा के लिए इस पर विचार करना बेहद जरूरी है।
इस अवसर पर अधिवक्ताओं ने पीड़ित प्रतिकर स्कीम 2011, निःशुल्क विधिक सहायता एवं नालसा व रालसा द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। इस अवसर पर स्थानीय विद्यालयों के प्रधानाचार्य एवं शिक्षक उपस्थित थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !