Sunday , 7 June 2026
Breaking News

बजट घोषणों की क्रियांविति एवं प्रगति समीक्षा बैठक हुई आयोजित

जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बजट घोषणाओं की क्रियांविति एवं सीएमआईएस पोर्टल पर क्रियांविति की समीक्षा के लिए बैठक का आयोजन हुआ।
बैठक में कलेक्टर ने वर्ष 2019-20, 2020-21 की बजट घोषणों की क्रियांविति की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने विभागवार बजट घोषणों में हुई प्रगति तथा वर्तमान स्थिति की जानकारी ली। कलेक्टर ने बैठक में संबंधित अधिकारियों को बजट घोषणाओं को समय पर क्रियांवित करने के निर्देश दिए। उन्होंने वर्ष 2019-20 की बजट घोषणा में दुब्बी बिदरखा औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने के कार्य की प्रगति जानी। इसी प्रकार ईसरदा बांध से पेयजल परियोजना के लिए हो रहे कार्य के संबंध में निर्देश दिए। सिंचाई सुविधा विकास के लिए ईआरसीपी की प्रोजेक्ट रिपोर्ट के संबंध में जानकारी ली। बैठक में वर्ष 2020-21 की बजट घोषणा में बालेर में 132 केवी जीएसएस का कार्य पूर्ण होने की जानकारी विभाग के अधीक्षण अभियंता ने दी।

Meeting of budget announcements, distribution and progress review in Sawai madhopur

इसी गंगापुर में टोकसी व जाट बडौदा में औद्योगिक क्षेत्र की स्थापना, सवाई माधोपुर में शहीद स्मारक का निर्माण, मलारना चौड़ में ट्रोमा सेंटर विकसित करने, मेडिकल काॅलेज के कार्य की प्रगति, अल्पसंख्यक बालिका छात्रावास के कार्य की स्थिति, हेरीटेड संपत्ति का पुनरूद्धार आदि घोषणाओं की क्रियांविति के लिए किए गए कार्यों की समीक्षा की।
बैठक में कलेक्टर ने नवीन बजट में जिले के लिए की गई घोषणाओं को क्रियांवित करने के लिए अधिकारियों को विभाग स्तर पर कार्ययोजना तैयार रखने के निर्देश दिए। बैठक पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी, जिला परिषद के सीईओ रामस्वरूप चौहान, एसडीएम कपिल शर्मा, बिजली निगम के अधीक्षण अभियंता रामखिलाडी मीना, अधीक्षण अभियंता पीडब्ल्यूडी, आयुक्त नगर परिषद, सीपीईओ बाबूलाल बैरवा सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !