रक्तदान जागृति, नो मोर पैन ग्रुप, भारत विकास परिषद, जीवनरेखा ब्लड डोनेट सेवा समिति आदि संस्थाओं के संयुक्त तत्वाधान में स्व बालचंद चंद्रवंशी की द्वितीय पुण्यतिथि के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन उत्सव मैरिज गार्डन, हाउसिंग बोर्ड रोड में किया गया। इस शिविर में 51 लोगों ने रक्तदान किया।

इस अवसर पर खेमचंद चंद्रवंशी ने कहा कि हर तीन माह में एक बार रक्तदान करते रहना चाहिए। इससे हमें कहीं हानिकारक बीमारियों से बचने में लाभ मिलता है, साथ ही हमारी वजह से किसी को जीवनदान मिलता है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया