Sunday , 8 March 2026
Breaking News

जल वितरण व्यवस्था को लेकर सौंपा ज्ञापन

जिला मुख्यालय पर ब्रह्मपुरी कॉलोनी, विनायक पथ, सिविल लाईन 3 एवं तिवारी स्कूल के पास के निवासियों ने सहायक अभियन्ता जलदाय विभाग सवाई माधोपुर को ज्ञापन सौंपकर कॉलोनी में जल वितरण व्यवस्था पूर्ववत सही करवाने की मांग की है।

कॉलोनी के लोगों ने ज्ञापन में बताया कि करीब 10 वर्षों से चली आ रही पेयजल की समस्या झेल रहे लोगों को काफी संघर्ष एवं प्रयासों के बाद जुलाई 2020 में अमृत योजना के तहत नई पाईप लाईन डालने से राहत मिली थी।

Memorandum submitted regarding water distribution system in Sawai madhopur

लेकिन किसी दबाव या गलत सलाह पर 13 मार्च को इस लाईन से अन्य लाइन में कनेक्शन करने से काॅलोनी में पुनः पानी आना बन्द हो गया है। इस लाईन से कई कनेक्शन देने के बाद अब अन्य लाईन में जोड़ने से कॉलोनी वासियों के सामने पुनः पूर्ववत पेयजल संकट उत्पन्न हो गया है।
कॉलोनी वालों ने ज्ञापन में बताया कि इस व्यवस्था को पुनः पूर्ववत नहीं करने पर लोगों को आन्दोलनात्मक कदम उठाने को मजबूर होना पड़ेगा जिसकी पूरी जिम्मेदारी जलदाय विभाग की होगी।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !