Wednesday , 22 April 2026
Breaking News

अवैध देशी कट्टे एवं कारतूस के साथ एक को दबोचा

जिले की बामनवास थाना पुलिस ने अवैध देशी कट्टा एवं एक कारतूस के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार बृजेश कुमार पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी थाना बामनवास के नेतृत्व में गठित टीम रामवीर सिंह हैड कांस्टेबल, नेतराम कांस्टेबल, कमलेश कांस्टेबल, चालक मुकुट कांस्टेबल पुलिस थाना बामनवास द्वारा कार्यवाही करते हुए देशराज उर्फ कल्ला पुत्र मुनीराज मीणा निवासी बामनवास पट्टी खुर्द बामनवास को एक अवैध देशी कट्टा 315 बोर और एक कारतूस के साथ गिरफ्तार किया।
सूत्रों के अनुसार कस्बा बामनवास मे हंडुकड़ी पर्व के दौरान देशराज उर्फ कल्ला के शराब पीकर हथियार को लहराते हुए उत्पात मचाने की सूचना मिली थी। पुलिस वाहन को देखकर आरोपी मोटर साइकिल से लिवाली रोड़ की तरफ भाग गया, जिसका पीछा किया तो आगे चलकर मोटर साइकिल को रोड़ के किनारे खड़ी कर देशी बबूलों में होकर खेतों में भागने लगा जिसको पुलिस टीम द्वारा भागकर पकड़ लिया गया एवं तलाशी ली गई तो पैण्ट की आंट में एक 315 बोर का देशी कट्टा व एक कारतूस 315 बोर का मिला।

Police arrested accused with illegal desi katta and cartridges in sawai madhopur

जिन्हें रखने बावत लाईंसेंस मांगा तो अपने पास कोई लाईसेंस नहीं होना बताया। इस पर शख्स के कब्जे मे मिले कटटा व कारतूस 315 बोर व मोटर साइकिल को जप्त कर अवैध हथियार रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। आरोपी की खिलाफ आर्म्स एक्ट में थाना बामनवास पर प्रकरण दर्ज किया गया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

Tragic incident in district hospital Sawai Madhopur Pregnant Woman New Born Baby 14 April 26

जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और …

A broken culvert in Sawai Madhopur has caused problems, affecting everything from children's education to farming.

सवाई माधोपुर में टूटी पुलिया बनी मुसीबत, बच्चों की पढ़ाई से खेती तक सब प्रभावित

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर के पुराने शहर क्षेत्र में लटिया नाले पर बनी राजबाग पुलिया …

IFWJ submitted memorandums to Collector in the name of the PM regarding Swad restaurant Jaisalmer

जैसलमेर प्रकरण पर भड़के पत्रकार, पीएम मोदी के नाम सौंपे ज्ञापन, निष्पक्ष जांच की मांग

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर में इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (IFWJ) के बैनर तले जैसलमेर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !