Thursday , 23 April 2026
Breaking News

कलेक्टर ने की टीकाकरण के लिए लोगों को प्रेरित करने की अपील

जिले में कोविड वैक्सीन के लिए आम नागरिकों को जागरूक करने तथा कोरोना संक्रमण रोकने के लिए गाइड लाइन की पालना के लिए लोगों को प्रेरित करने में सक्रिय सहयोग के लिए सामाजिक, धार्मिक एवं व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारियों से जिला कलेक्टर राजेंद्र किशन ने आग्रह किया है। जिला कलेक्टर ने धार्मिक, सामाजिक, व्यापारिक, स्वयं सेवी संगठनों से आग्रह करते हुए कहा है कि कोरोना अभी गया नहीं है। सतर्कता से ही संक्रमण रोका जा सकता है। इसके लिए कोरोना से बचाव के लिए गाइडलाइन की पालना नियमित रूप से की जाये तथा 45 वर्ष से अधिक आयु के सभी नागरिकों को टीका लगवाने के लिए प्रेरित करे। उन्होंने कहा कि कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण तथा मास्क व सामाजिक दूरी की पालना ही कारगर है। तभी जाकर हम लॉकडाउन एवं अन्य प्रतिबंधित उपायों से बच सकेंगे। उन्होंने सभी धर्म गुरूओं, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों को आव्हान किया कि वे क्षेत्र में निरंतर आम लोगों को नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र पर जाकर टीकाकरण के लिए प्रेरित करे। उन्होंने व्यापारिक संगठनों को मास्क पहनने की अनिवार्यता तथा सामाजिक दूरी की पालना की गाइडलाइन को निरंतर बनाये रखने एवं बाजारों में अनावश्यक भीड़ जमा नहीं होने देने की बात कही। जिला कलेक्टर ने कहा कि आम नागरिकों की जागरूकता व सामाजिक संगठनों के सहयोग से ही कोरोना की लड़ाई जीती जा सकती है। इसमें सभी संस्थाएं सक्रियता से भागीदारी निभाते हुए मास्क वितरण व जागरूकता कार्यक्रम में भी स्वप्रेरणा से कार्य करे। उन्होंने धार्मिक एवं व्यापारिक संस्थाओं से कोविड वैक्सीन लगवाने तथा गाइडलाइन की पालना करने के लिए अपील जारी करने का भी आव्हान किया।

Collector appeals to people to get corona vaccine

उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण को आमजन की जागरूकता व सामाजिक, धार्मिक संगठनों के सहयोग से ही रोक पायें है, भविष्य में इसे निर्बाध जारी रखना होगा। उन्होंने कहा कि सब्जी मण्डी एवं भीड़ वाले बाजारों में विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है। आगामी समय में लॉकडाउन नहीं लगाना पड़े तथा प्रशासन को प्रतिबंधित उपाय नहीं करने पड़े इसके लिए गाइडलाइन की पालना सुनिश्चित की जाये। कलेक्टर ने बताया कि जिले में 64 स्थानों पर 45 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों के कोविड वैक्सीन निःशुल्क लगाई जा रही है। यह कोरोना से बचाव के लिए पूरी तरह कारगर तथा सुरक्षित है। उन्होंने बताया कि नागरिक टीकाकरण के लिए कोविड वैक्सीन के लिए ऑनलाईन पोर्टल पर भी पंजीकरण करा सकते है अथवा टीकाकरण केन्द्र पर फोटो युक्त पहचान पत्र लेकर पंजीकरण के साथ टीका लगवा सकते है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

Tragic incident in district hospital Sawai Madhopur Pregnant Woman New Born Baby 14 April 26

जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !