Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

अवैध बजरी खनन एवं परिवहन करते 11 ट्रैक्टर-ट्रॉली किए जप्त

जिले में पुलिस ने अवैध बजरी खनन एवं परिवहन करते 11 ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया है। जिला पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर सुधीर चौधरी द्वारा जिले में अवैध बजरी के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। जिस पर कार्यवाही करने हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र कुमार दानोदिया एवं वृत्ताधिकारी वृत शहर सवाई माधोपुर नारायण लाल के सुपरविजन में थानाधिकारी थाना सूरवाल शैतान सिंह उप निरीक्षक के नेतृत्व में मय थाना जाप्ते के आज ईलाका थाना सूरवाल में अवैध बजरी खनन व परिवहन के खिलाफ गश्त एवं निगरानी के दौरान तलाश एवं जिला विशेष टीम की सूचना पर थाना जाप्ता तथा डीएसटी टीम, क्यूआरटी टीम एवं थाना चैथ का बरवाड़ा द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुए भगवतगढ़, अरणेश्वर महादेव मंदिर गेट के सामने सड़क पर अवैध बजरी खनन व परिवहन करते हुए 11 ट्रैक्टर-ट्रॉली अवैध बजरी से भरी हुई जप्त की गई।

11 tractor-trolleys seized while mining and transporting illegal gravel in sawai madhopur

उक्त वाहनों से बजरी माफियाओं के द्वारा बनास नदी से बजरी का अवैध खनन कर चोरी छुपे बजरी परिवहन किया जा रहा था। माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा सरकारी नदी नालों में बजरी खनिज के खनन एवं परिवहन पर पूर्णतया रोक होने के बावजूद भी उक्त वाहन चालक व मालिकों द्वारा माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों की अवहेलना की गई है । ट्रैक्टर-ट्रॉली को जप्त कर चालक व मालिकों के खिलाफ थाना सूरवाल पर मुकदमा दर्ज किया गया। आरोपीयान की गिरफ्तारी के प्रयास जारी है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !