तहसीलदार सवाई माधोपुर प्रीती मीना ने कालाबाजारी की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए रेलवे कॉलोनी स्थित हरीश चन्द नानकराम की दुकान से तम्बाकू, गुटखा जब्त कर सीज कर दिया। तहसीलदार ने बताया कि इस संबंध में लगातार शिकायतें मिल रही थी।

टीम ने पहुंचकर कार्रवाही करते हुए वहां मिले गुटखे, तम्बाकू के संबंध में जांच करते हुए कार्रवाई कर सीज कर दिया गया।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया