Thursday , 23 April 2026
Breaking News

चर्चित निखिल बैरवा हत्याकांड में पुलिस ने एक और आरोपी को दिल्ली से पकड़ा

गंगापुर सिटी शहर के चर्चित निखिल बैरवा हत्याकांड मामल में फरार चल रहे एक आरोपी को पुलिस ने दिल्ली से पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने हत्याकांड के आरोपी योगेश गुप्ता उर्फ योगी पुत्र रजनीश गुप्ता निवासी 9 बी निर्मल कुटीर गायत्री बिहार रतनाड़ा जोधपुर को नई दिल्ली स्तिथ लक्ष्मी नगर के शंकरपुरा से गिरफ्तार किया है।

पुलिस उपाधीक्षक कालुराम मीणा ने बताया कि 08 मई को को सहायक उप निरीक्षक सायबर सेल अजीत मोगा की सूचना पर बच्चु सिंह सहायक उप निरीक्षक, हैड कांस्टेबल पुष्पेन्द्र सिंह चौधरी एवं ऋषिकेष की एक पुलिस टीम को दिल्ली भेजा गया। उक्त टीम ने योगेश गुप्ता उर्फ योगी पुत्र रजनीश गुप्ता निवासी 9बी निर्मल कुटीर गायत्री बिहार रतनाड़ा जोधपुर को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। योगेष उर्फ योगी ने पूछताछ में बताया कि वह दिल्ली में शंकरपुरा में जाॅब कर रहा था। इससे पहले उसने पंजाब व दिल्ली के अन्य इलाकों में फरारी काटी थी। इस दौरान अपराधी योगेश उर्फ योगी ने घटना के बाद अपने परिवार जन एवं मित्रों से सम्पर्क नहीं रखा। पुलिस की टीम द्वारा योगेश उर्फ योगी की महिला मित्र को ट्रेस कर अपराधी को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस टीम द्वारा लगभग एक माह से फरार अपराधी का पीछा किया जा रहा था।

Police arrested another accused from new delhi in the famous Nikhil Bairwa murder case Sawai Madhopur

यह था मामला:- बृजमोहन बैरवा निवासी गौेतम काॅलोनी सवाई माधोपुर ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि उसके पुत्र निखिल बैरवा गंगापुरसिटी में शादी में आया था। शादी में डांस के दौरान झगड़ा होने पर गौरव गुप्ता उर्फ टीटू दीपक सौनी, गिरीश सिन्धी उर्फ सेठी, मनीष इसरानी उर्फ मुन्ना, गौेरव खत्री उर्फ गोरू, योगेश गुप्ता उर्फ योगी, कलाम एव अन्य तीन-चार व्यक्तियों द्वारा लाठी, डण्डे, सरिये व लात घूसों से मारपीट कर हत्या कर दी। इस घटना पर थाना सदर गंगापुर सिटी पर हत्या एवं एससी/एसटी एक्ट में प्रकरण दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश मे जुट गई थी।

पुलिस इस प्रकरण में अब तक 8 आरोपियों को कर चुकी है गिरफ्तार

पुलिस उपाधीक्षक कालुराम मीणा ने बताया की इस प्रकरण में अब तक आठ अभियुक्तों को गिरफ्तार किया जा चुका है। मनीष ईसरानी उर्फ मुन्ना, गिरीश सिन्धी उर्फ सेठी, दीपक सोनी, गौरव गुप्ता उर्फ टीटू, गोरव खत्री उर्फ गोरू, कलाम मनीष गुर्जर, आकाश सिन्धी) प्रकरण में दो अभियुक्त योगेश गुप्ता उर्फ योगी पुत्र रजनीश गुप्ता निवासी 9बी निर्मल कुटीर गायत्री बिहार रतनाड़ा जोधपुर एवं रवि उर्फ पुष्पेन्द्र उर्फ धर्मेन्द्र पुत्र आरडी परमार निवासी अग्रवाल फार्म मानसरोवर, जयपुर बाद धटना फरार चल रहे थे। हिमांशु शर्मा अतिरिक्त अधीक्षक गंगापुर सिटी के निर्देशन में दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी करने के लिए पुलिस उपाधीक्षक कालुराम मीणा के सुपर विजन एवं राजकुमार मीणा थानाधिकारी गंगापुर सदर के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया था।

About Vikalp Times Desk

Check Also

ACB Action on bandikui sdm office employee Dausa News 20 April 26

SDM ऑफिस में एसीबी का ट्रैप,15 हजार की रि*श्वत लेते आदित्य शर्मा गिरफ्तार

बांदीकुई/दौसा: एसडीएम कार्यालय में सोमवार को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते …

Fire breaks out at Pachpadra refinery in Balotara Barmer Rajasthan

उद्घाटन से पहले पचपदरा रिफाइनरी में आग, पीएम मोदी के दौरे से पहले हड़कंप

बालोतरा/बाड़मेर: बालोतरा (Balotara) के पचपदरा रिफाइनरी (Pachpadra Refinery) में उद्घाटन से एक दिन पहले आग …

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Bus falls into 200-feet deep gorge in pushkar ghati ajmer

अजमेर में मौ*त का मंजर, 200 फीट खाई में गिरी बस! 2 की मौ*त

अजमेर: अजमेर (Ajmer) जिले में रविवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जब यात्रियों …

Female teacher vande bharat express train dausa Accident 19 April 26

कुछ सेकंड की लापरवाही, जिंदगी खत्म! वंदे भारत की च*पेट में आई सरकारी टीचर

दौसा: दौसा (Dausa) जिले के बांदीकुई स्टेशन पर एक दर्दनाक हादसे में सरकारी महिला शिक्षक …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !