Sunday , 7 June 2026
Breaking News

जिले को मिले 20 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर

जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन के नेतृत्व में जिले में कोरोना संक्रमण का प्रसार रोकने, गाइडलाइन की पालना करवाने तथा उपलब्ध चिकित्सा संसाधनों का बेहतर एवं सर्वाेत्तम उपयोग करते हुए कोरोना सक्रमित मरीजों को उपचार किया जा रहा है। कोरोना संक्रमितों को समय पर उपचार मिले इसके लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र स्तर पर कोरोना वार्ड संचालित करवाकर कम गंभीर मरीजों का उपचार इन केन्द्रों पर शुरू करवाया गया है। जिला एवं उप जिला अस्पताल में मरीजों समुचित उपचार की सुविधा मिले बेड के लिए परेशानी नहीं हो, ऑक्सीजन की उपलब्धता समुचित बनी रहे इसके लिए लगातार मॉनिटरिंग कर कलेक्टर द्वारा बेहतर प्रबंधन किया जा रहा है।

Sawai madhopur district gets 20 oxygen concentrators

जिला अस्पताल में लगाए गए 14 नए बेड:- कलेक्टर द्वारा अस्पताल में आने वाले मरीजों को तत्काल उपचार मुहैया करवाने के निर्देश दिए गए थे। उन्होंने सवाई माधोपुर एवं गंगापुर के चिकित्सालय में आर्ब्जर्वेशन रूम बनाने एवं इसमें ऑक्सीजन बेड लगाने के निर्देश दिए थे, ताकि मरीज को अस्पताल में आते ही तत्काल उपचार प्रारंभ किया जा सके। इसकी पालना में सोमवार को सामान्य चिकित्सालय सवाई माधोपुर में 14 बेड का ऑर्ब्जवेशन रूम बनाया गया है। इन बेड पर ऑक्सीजन की उपलब्धता भी है। गंगापुर में भी आर्ब्जर्वेशन रूम बनाकर सुविधा शुरू की जा रही है।

जिले को मिले 20 ऑक्सीजन कंसंट्रेटरः कलेक्टर के प्रयासों से गत दिवस 20 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर प्राप्त हो गए है। शीघ्र ही और कंसंट्रेटर मिलने वाले है। प्राप्त ऑक्सीजन कंसंट्रेटर में से 13 सवाई माधोपुर जिला चिकित्सालय एवं 7 गंगापुर उप जिला अस्पताल को दिए गए है। इनके मिलने से आर्ब्जर्वेशन बेड पर मरीज को तत्काल ऑक्सीजन की उपलब्धता मिल सकेगी।

केम्पस एवं गैलरी को करवाया जा रहा है सेनेटाइज:- जिला चिकित्सालय एवं उप जिला चिकित्सालय के केम्पस एवं गैलरियों को नगर परिषद के सहयोग के नियमित सेनेटाइज करवाया जा रहा है। इसी प्रकार सीसीटीवी केमरों की रिपेयर का कार्य करवाकर इन्हें वार्ड में लगवाकर मॉनिटर बाहर लगवाने का कार्य चल रहा है। जिससे मरीजों के अटेंडेंट वार्ड की स्थिति को बाहर ही देख सकेंगे।

ऑक्सीजन की पाइप लाइन एवं सिलेंडर से सतत सप्लाई:- जिला कलेक्टर ने बताया कि सवाई माधोपुर एवं गंगापुर में ऑक्सीजन की सप्लाई पाइप लाइन एवं सिलेंडर से सतत बनाई गई है। जिला चिकित्सालय में पाइप लाइन से 79 बेड पर तथा सिलेंडर से 43 बेड पर ऑक्सीजन सप्लाई की जा रही है। ऑक्सीजन प्लांट के निर्बाध संचालन के लिए 24 घंटे कार्मिकों एवं इंजिनियरों की ड्यूटी लगाई गई है। इसी प्रकार रेमडेसिविर चिकित्सकों की अभिशंषा के अनुसार पारदर्शिता रखते हुए उपलब्ध करवाई जा रही है।

मनोचिकित्सक द्वारा काउंसलिंगः- सामान्य चिकित्सालय में फिजिशियनों द्वारा वार्ड में सुबह शाम विजिट के साथ मनोचिकित्सक की टीम द्वारा भी मरीजों की काउंसंलिंग की जा रही है। इसी प्रकार अन्य व्यवस्थाओं को दुरस्त रखते हुए जिला एवं उप जिला चिकित्सालय सहित चिकित्सा संस्थानों में मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाने के प्रयास किए जा रहे है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !