Saturday , 7 March 2026
Breaking News

झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई

जिला कलेक्टर के निर्देश पर उपखंड अधिकारियों और चिकित्सा विभाग के अधिकारियों द्वारा विभिन्न स्थानों पर झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ छापामार कार्रवाईयां की गई है। झोलाछाप डॉक्टरों को बिना डिग्री एवं प्रमाण पत्र के लोगों को इलाज करते हुए पकड़ा गया। उपखंड अधिकारी सवाई माधोपुर कपिल शर्मा के नेतृत्व में ब्लॉक सीएमएचओ और टीम ने कुंडेरा गांव में झोलाछाप चिकित्सकों के खिलाफ कार्रवाई की। उन्होंने बताया कि एक मेडिकल की दुकान पर रामचरण प्रजापत एवं हनुमान चौधरी द्वारा तीन मरीजों को भर्ती करके ड्रिप चढाई जा रही थी। एसडीएम ने मेडिकल की दुकान पर भी कार्रवाई की तथा दुकान और दवाईयां सीज की। वहां भर्ती मरीजों को कलेक्टर के निर्देश पर सीएचसी पर भिजवाया तथा आरटीपीसीआर जांच करवाई। इसी प्रकार मित्तल मेडिकल और प्रेम चंद गुप्ता द्वारा भी मरीजों का उपचार किया जा रहा था। दुकान सीज कर दी गई तथा झोलाछाप चिकित्सकों के खिलाफ चिकित्सा विभाग द्वारा कार्रवाई की जाएगी।

Administration action against hawkish doctors in sawai madhopur

इसी प्रकार उपखंड अधिकारी मलारना डूंगर रघुनाथ खटीक द्वारा मलारना स्टेशन पर झोलाछाप डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की गई। उपखंड अधिकारी खंडार मनोज कुमार वर्मा ने बालेर कस्बे में कार्रवाई की। पुलिस थानाधिकारी बहरावंडा कलां, अतिरिक्त सीएमएचओ एवं तहसीलदार की मौजूदगी में हुई कार्रवाई में झोलाछाप डॉक्टर रामभरत की अवैध क्लिनिक तथा वहां मौजूद मिली दवाईयों को सीज किया गया। उपखंड अधिकारी गंगापुर अनिल चौधरी द्वारा गांवों में झोलाछाप चिकित्सकों के खिलाफ कार्रवाई के लिए टीमें गठित कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !