Saturday , 7 March 2026
Breaking News

गाइड लाइन का उल्लंघन करने पर काटे चालान और गैर अनुमत दुकानें खुली मिलने पर किया सीज

जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन के निर्देशन में अधिकारियों और जेईटी द्वारा कोरोना संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए लगाए गए लॉकडाउन तथा कोरोना गाइड लाइन की पालना सख्ती से करवाई जा रही है। गाइड लाइन का उल्लंघन करने वालों के साथ सख्ती बरतते हुए चालान काटकर जुर्माना भी वसूला जा रहा है। गैर अनुमत दुकान खुली मिलने पर सीज करने की कार्रवाई की जा रही है। नायब तहसीलदार सवाई माधोपुर सियाराम बैरवा और उनकी टीम द्वारा आज गुरूवार को गाइड लाइन का उल्लंघन करने पर 11 चालान काटकर 1400 रूपए का जुर्माना वसूला। टीम में पटवारी सुरेश वर्मा, श्रीधर गुप्ता, कमलेश जाट और पुलिस जाब्ता मौजूद थे।

Seized on invoices and non-permitted shops found open for violation of guide line in sawai madhopur

इसी प्रकार तहसीलदार चौथ का बरवाड़ा सुरेश नारायण द्वारा चौथ का बरवाड़ा में कपड़े और बर्तन की दुकान को दुकानदार द्वारा शटर को बंद कर अंदर ग्राहक बिठाकर सामान बेचे जाने पर कार्रवाई करते हुए दुकान को सीज किया गया। उन्होंने गैर अनुमत दुकानों को नहीं खोलने और अनुमत दुकाने निर्धारित समय तक ही खोले जाने के लिए समझाईश भी की। तहसीलदार एवं उनकी टीम ने गाइड लाइन की पालना करने तथा लोगों को मास्क लगाने, दो गज की दूरी और गाइड लाइन की पालना के लिए समझाईश भी की।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !