Saturday , 7 March 2026
Breaking News

शनिवार को 18 से 44 आयु वर्ग के लिये 13 सैशन साईट्स पर होगा टीकाकरण

कोविड-19 से बचाव के लिए चलाए जा रहे टीकाकरण अभियान के तहत जिले में 18 से 44 आयुवर्ग एवं 45 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के लाभार्थियों के लिए टीकाकरण किया जा रहा है। आरसीएचओ एवं टीकाकरण के प्रभारी डॉ. कमलेश मीना ने बताया कि 18 प्लस आयु वर्ग के लिए 22 मई शनिवार को 13 सैशन साइट्स पर टीकाकरण किया जाएगा। इनमें सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चौथ का बरवाड़ा, खंडार, सिटी डिस्पेंसरी सवाई माधोपुर, जिला अस्पताल सवाई माधोपुर, पीएमओ गंगापुर, यूपीएचसी उदेई मोड़, सीएचसी वजीरपुर, यूपीएसचसी बजरिया में ऑनलाइन स्लॉट बुकिंग वालों के लिए टीकाकरण होगा। इसी प्रकार यूपीएचसी बजरिया, यूपीएचसी मानटाउन, रेलवे सवाई माधोपुर, पीएमओ गंगापुर में दो स्लॉट पर प्राथमिकता वाले विभागीय कार्मिकों एवं प्राथमिकता वर्ग के लिए टीकाकरण सैंशन होगा।

Vaccination will be done on 13 session sites for the age group of 18 to 44 on Saturday.

इसी प्रकार 45 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के लाभार्थियों के लिए ऑन स्पॉट रजिस्ट्रेशन के साथ सभी पीएचसी, सीएचसी पर टीकाकरण किया जाएगा। डॉ. मीना ने बताया कि 45 प्लस आयु वर्ग के लिए पीएमओ गंगापुर एवं यूपीएचसी मानटाउन में कोवेक्सीन की पहली डोज ले चुके लाभार्थियों के लिए दूसरी डोज का टीकाकरण भी किया जाएगा।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !