Sunday , 7 June 2026
Breaking News

जिले से राहत भरी खबर, लगातार घटने लगा कोरोना का ग्राफ

लॉकडाउन एवं गाइडलाइन की सफल पालना, जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन के कुशल नेतृत्व में प्रशासन की मुस्तैदी और हैल्थ वर्कर्स के समर्पण और मेहनत तथा आमजन द्वारा अनुशासन दिखाए जाने से राहत भरे समाचार एवं परिणाम सामने आ रहे हैं। जिले में गत एक सप्ताह से कोरोना का ग्राफ गिरा है। पॉजिटिव रेट लगातार कम हुई है तथा रिकवर होने वालों की संख्या पॉजिटिव की संख्या से काफी अधिक आ रही है जिससे अस्पतालों में काफी बेड खाली हो रहे हैं तथा अनेक मरीज स्वस्थ होकर अस्पताल से घर लौटे है। रविवार को जिले में कोरोना एक्टिव रोगियों की संख्या घटकर 612 रह गयी। स्थिति में सुधार का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि गत 13 मई को जिले में 3918 एक्टिव मरीज थे। जो लगातार घटकर रविवार को 612 एक्टिव मरीज रह गए है। रविवार को 743 सैंपलों की जॉंच में मात्र 45 पॉजिटिव मिले जो कुल सैम्पल का 6.06 प्रतिशत ही है।

relief news from Sawai Madhopur, the graph of Corona started decreasing continuously

ब्लॉकवाइज देखें तो रविवार को सवाई माधोपुर में 15, खंडार में 05, बौंली में 13, गंगापुर में 8, बामनवास में 4 पॉजिटिव मिले। रविवार को जहॉं 45 पॉजिटिव मिलें, वहीं इसके कई अधिक 101 रिकवर हो गए। रविवार को कोरोना से एक मृत्यु भी दर्ज की गई। रविवार को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की 700 से अधिक टीमों ने जिलेभर में लगभग 12 हजार घरों में जाकर लगभग 45 हजार से अधिक लोगों की स्क्रीनिंग की, इनमें से खांसी, जुकाम, बुखार के लक्षण वाले लोगों को दवा किट दी गई तथा इनकी सूची नजदीकी प्राथमिक व सामुदायिक केन्द्र प्रभारी को दी ताकि इनके स्वास्थ्य का निरन्तर फीडबैक लिया जा सके।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !