राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार आज गुरुवार को श्वेता गुप्ता सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सवाई माधोपुर द्वारा राजकीय संप्रेषण और किशोर गृह सवाई माधोपुर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कोविड-19 को मद्देनजर रखते हुए किशोर गृह की साफ-सफाई, पीने के पानी की सुविधाएं रसोई-घर तथा चिकित्सा व्यवस्था आदि के संबंध में पूछताछ कर जांच की गई। राजकीय संप्रेषण और किशोर गृह में उपस्थित विधि से संघर्षरत बालकों तथा स्टॉप को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए मास्क, सेनेटाईजर, फेश शील्ड आदि का प्रयोग करने एवं समय-समय पर कोविड-19 की जांच करवाने हेतु निर्देशित किया। मौके पर उपस्थित बाल कल्याण समिति से बच्चों की देखरेख, संरक्षण तथा पुनर्वास के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई।

निरीक्षण के दौरान उपस्थित विधि से संघर्षरत किशोरों को निःशुल्क विधिक सहायता, बंदीजन और विधि से संघर्षरत किशारों के कल्याण की योजना आदि के संबंध में जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर श्रवण मीना, अधीक्षक राजकीय संप्रेषण और किशोर गृह सवाई माधोपुर, लक्ष्मीनारायण सैन कनिष्ठ सहायक मय स्टाफ आदि मौजूद रहे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया