Sunday , 8 March 2026
Breaking News

निरोगी राजस्थान का महत्वपूर्ण अंग है घर-घर औषधि योजना- परसादीलाल मीणा

आमजन में रोग प्रतिरोधक क्षमता के विकास, आयुर्वेद को बढ़ावा देने के लक्ष्य से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने वर्ष 2021 के राज्य बजट में ‘‘घर-घर औषधि योजना’’ की घोषणा की थी। इसकी पालना में राज्य सरकार राज्य के प्रत्येक परिवार को आगामी पांच साल में 24 औषधीय पौधे निःशुल्क उपलब्ध करवाएगी। इस योजना को निरोगी राजस्थान का महत्वपूर्ण अंग बताते हुए जिला प्रभारी मंत्री परसादीलाल मीणा ने आज शुक्रवार को सर्किट हाउस परिसर में औषधीय पौधों का रोपण किया, पत्रकारों को इस योजना की जानकारी दी तथा पत्रकारों को औषधीय पौधे वितरित करवाएं। गंगापुर सिटी विधायक रामकेश मीणा, बामनवास विधायक इन्द्रा मीणा, जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन, पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी,सीसीएफ टीसी वर्मा और डीएफओ जयराम पांडे ने भी इस अवसर पर पौधारोपण किया। प्रभारी मंत्री ने बताया कि प्रत्येक परिवार को आगामी 5 साल में तुलसी, गिलोय, अश्वगंधा एवं कालमेघ आदि के कुल 24 पौधे मिलेंगे। इन्हें 3 बार में अर्थात प्रत्येक बार 8-8 पौधे मिलेंगे। चालू एवं अगले वित्तीय वर्ष में जिले के 1.27-1.27 लाख परिवारों को ये पौधे मिलेंगे।

House to house medicine scheme is important part of healthy Rajasthan - Parsadilal Meena

2023-24 में जिले के प्रत्येक परिवार को तथा 2024-25 और 2025-26 में 1.27-1.27 लाख परिवारों को ये पौधे मिलेंगे। इस अभियान की जिला स्तरीय टास्क फोर्स के अध्यक्ष और जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने बताया कि इस साल के वन महोत्सव की थीम भी घर-घर औषधीय पौधा वितरण योजना ही रहेगी। औषधीय पौधे अपने औषधीय गुणों के लिए तो महत्वपूर्ण है ही, घर के सौंदर्य में बढ़ावा देंगे, बच्चों को शुरू से ही पर्यावरण और स्वास्थ्य के बीच के रिश्ते की सीख भी देंगे। उन्होंने डीएफओ को निर्देश दिए है कि वितरण के समय इन पौधों के रखरखाव के टिप्स भी लोगों को दें तथा अच्छी गुणवत्ता के पौधों का वितरण सुनिश्चित करें। इस मौके पर जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने घर-घर औषधीय पौधों के लिए जिले में की जा रही तैयारियों के संबंध में जानकारी दी।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !