Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

जिले से राहत भरी खबर । आज नहीं मिला एक भी कोरोना पॉजिटिव । 15 हुए रिकवर

आज सोेमवार को जिले में कोरोना का 1 भी केस नहीं मिला, जांचे गए सभी 85 सैंपल नेगेटिव आए। इसी के साथ कोरोना एक्टिव की संख्या भी 68 से घटकर 53 हो गई है यानि 15 पॉजिटिव से नेगेटिव हो गए। जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने इस स्थिति को जिले के लिए बहुत सुखद बताते हुए आमजन से अपील की है कि बड़ी मेहनत एवं स्व अनुशासन से मिले इन परिणामों को आगे जारी रखने के लिय सरकारी गाइडलाइन की निरन्तर पालना करें। सोमवार को चौथ का बरवाड़ा कस्बे के 3, सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय के 10 और शेरपुर तथा मलारना डूंगर निवासी एक-एक व्यक्ति कोरोना ने कोरोना को मत दी है। जिले में शेष बचे 53 एक्टिव केस में सवाई माधोपुर शहर में 13, गंगापुर सिटी में 7, बामनवास के कोयला, कुंआ गांव, लाडोता, बौंली में ब्लॉक मुख्यालय, बागडोली, बांसटोरडा, हिन्दुपुरा, झनून, खिरनी और कुशलपुरा, चौथ का बरवाड़ा में ब्लॉक मुख्यालय, ईसरदा, महापुरा, पांवडेरा और भगवतगढ़, गंगापुर सिटी के पिलोदा, खण्डार में ब्लॉक मुख्यालय तथा खण्डेवला, मलारना डूंगर में ब्लॉक मुख्यालय, मलारना चौड़ एवं शेषा, सवाई माधोपुर के फलौदी, रामपुरा, रवांजना डूंगर, भूरी पहाड़ी, गोगोर, जीनापुर, कुण्डेरा तथा वजीरपुर में ब्लॉक मुख्यालय तथा बडौली में कोरोना के 1-1 केस है। इन 53 पॉजिटिव में से 11 जिला अस्पताल, 6-6 गंगापुर सिटी उप जिला अस्पताल और रिया अस्पताल, 1-1 एपेक्स एवं सीएचसी में भर्ती है तथा 28 होम आइसोलेशन में रह कर चिकित्सकों की सलाह पर स्वास्थ्य लाभ ले रहे है।

Not a single corona positive found in Sawai madhopur today, 15 recovered

इन 53 एक्टिव केस में से सवाईमाधोपुर ब्लॉक में 21, बौंली में 14, गंगापुर में 10, खंडार में 5 और बामनवास ब्लॉक में 3 केस है। जिला कलेक्टर ने बताया कि लॉकडाउन की सफल पालना के साथ ही टीकाकरण तथा डोर टू डोर स्वास्थ्य सर्वे का भी कोरोना रोकथाम में बड़ी हिस्सेदारी रही है। जिले में अब तक 149626 लोगों को कोरोना टीके की पहली एवं 48078 लोगों को दूसरी डोज दी जा चुकी है। पहली डोज लेने वालों में से 37322 व्यक्ति 18 से 44 आयु वर्ग के हैं। 26 अप्रेल से लेकर 6 जून तक जिले में प्रत्येक घर में मेडिकल टीम ने जाकर कई बार सर्वे किया है तथा खांसी, जुकाम, बुखार के मरीजों को चिन्हित कर 47500 दवा किट वितरित की गई जिससे इस श्रेणी के मरीजों ने एक ओर तो संस्थागत स्वास्थ्य सेवाओं का बोझ नहीं बढ़ाया, दूसरी ओर इनके स्वास्थ्य पर लगातार निगरानी रखकर इन्हें कोरोना संक्रमण से बचाया गया तथा इनमें से कुछ को संक्रमित होते ही सीएचसी पर भर्ती कर कोविड उपचार दिया गया। इस रणनीति से जिले में कोरोना संक्रमण लगातार कम होता चला गया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Facebook suddenly goes down, millions of users worldwide affected vikalp times

Facebook अचानक हुआ डाउन, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं रविवार को अचानक प्रभावित हो …

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !